Skip to main content

Etawah News: सी.बी.एस.ई मैथ वर्कशाप का दो दिवसीय आयोजन संत विवेकानंद में हुआ आयोजित

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : सी बी एस ई सेकेंड्री लेवल मैथ वर्कशॉप ( कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) का दो दिवसीय आयोजन आज से आलमपुर हौज स्तिथ संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री स्कूल इटावा में शुरू हुआ। वर्कशॉप में पहुंचे मुख्य अतिथि के के पी जी इटावा के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता का स्वागत संस्था के प्रधानाचार्य सिटी कोर्डिनेटर डॉक्टर आनंद के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया साथ ही कार्यक्रम में जौनपुर से पधारे रिसोर्स पर्सन श्री प्रमेंद्र सिंह का स्वागत भी माल्यार्पण कर संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।

मैथ वर्कशॉप की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के   प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष गणित विभाग प्रोफेसर डॉक्टर मनोज गुप्ता का कार्यक्रम में आने पर विशेष आभार प्रकट करते हुए वर्कशॉप में इटावा एवं अन्य जनपदों से पधारे शिक्षको का भी आभार प्रकट किया।

इस मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर मनोज गुप्ता ने अपने अनुभव व्यक्त करते हुए शिक्षको से आग्रह करते हुए कहां कि आपने अपने विषय मैथ में जो   कुछ सीखा हैं उसे अपने बच्चो को सही सही सिखाने की कोशिश करे उन्होंने बताया कि जिस तरह हमारे देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर जो इतिहास रचा है उसमे सबसे बड़ा योगदान मैथ का ही है।

वही इस मौके पर पहुंचे रिसोर्स पर्सन प्रमेंद्र सिंह ने शिक्षको को संबोधित करते हुए इटावा संत विवेकानंद में आयोजित इस वर्कशॉप में आने पर हर्ष जताते हुए सभी टीचर्स का धन्यवाद देते हुए कहां कि हमे इस वर्कशॉप के माध्यम से अभी बहुत कुछ सीखना है साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से कहां कि हमे आज सबसे ज्यादा जरूरत बच्चो के मन पैदा हुए गणित के डर को दूर करने की जरूरत है और यह कार्य हम अलग अलग तरह की एक्टिविटी के साथ ही बच्चो से मैथ की अलग अलग तरह से केलकुलेशन कराए जिससे बच्चे गणित की तरफ आकर्षित हो ऐसे  कंटेंट को हमे पहले खुद इस वर्कशॉप से सीखना होगा।

वर्कशॉप में इटावा एवं अन्य जनपदों के सी बी एस ई स्कूल्स के 60 शिक्षक प्रतिभाग कर रहें है इस दो दिवसीय मैथ वर्कशॉप को संपन्न रिसोर्स पर्सन प्रमेंद्र सिंह द्वारा संपन्न कराया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...