Skip to main content

Etawah News: स्ट्रीट वेंडर्स को पाँच लाख का दुघर्टना बीमा देने की घोषणा पर व्यापार मण्डल ने खुशी जताई

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : पीएम स्वनिधि योजना से जुड़कर काम कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स को मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर देने पर भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने खुशी जताते हुये कहा सीएम योगी ने पीएम स्वनिधि योजना के लिए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विकसित किए गए एंड टू एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म ई-पीएम स्वनिधि की प्रदेश में शुरुआत की है। ज‍िससे रेहड़ी-पटरी दुकानदारों आसानी से ऋण उपलब्ध हो सकेगा। 

उन्होंने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को घोषणा कि प्रदेश में जितने भी स्ट्रीट वेंडर्स पीएम स्वनिधि योजना से जुड़कर काम कर रहे हैं और इसके तहत पंजीकृत हैं, उन्हें राज्य सरकार 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराएगी। कोरोना काल में रेहड़ी पटरी दुकानदारों की आजीविका पर आए संकट से उन्हें बचाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई है जिसकी माँग भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापारी कल्याण आयोग के चेयरमैन रविकांत गर्ग द्रारा विगत वर्षों से की जा रही थी। 

इस योजना ने रेहड़ी पटरी दुकानदारों को सूदखोरों और साहूकारों के शोषण से तो बचाया ही है, राज्य सरकार ने भी यह सुनिश्चित किया है कि अब इन छोटे व्यवसायियों से कोई गुंडा टैक्स नहीं वसूल सकता है। इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर का एक्सीडेंट हुआ तो पांच लाख रुपये का बीमा लाभ दिया जाएगा इसके अलावा मुफ्त में पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा। बताया कि जो महिलाएं शहर में ठेला लगाती हैं उनको स्वयं सहायता समूह से भी जोड़ा जाएगा। खुशी व्यक्त करने वालो में मण्डल अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष डॉ.सुधीर गुप्ता, शहर अध्यक्ष रजत जैन, महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन, महिला जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, हिमांशू सैनी जिला कोषाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित, शहर महामंत्री सर्वेश जोशी, शहर उपाध्यक्ष सुनील तोमर, राजीव गुप्ता आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...