Skip to main content

Etawah News : महोत्सव की संचालन कमेटी के विस्तार के लिए दिया ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : इटावा महोत्सव की संचालन कमेटी में कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के अधिवक्ताओं, पत्रकारों, समाजसेवियों, अध्यापकों, पूर्व वर्तमान प्रधानों, बीडीसी सदस्य व्यापारियों, जागरूक किसानों, व युवाओं की आजीवंन सदस्यता में भागीदारी के संबंध में समाजसेवी दीपक राज ने अपने साथियों के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सोंपा।

         ज्ञापन में कहा गया है कि इटावा महोत्सव में पशु मेला एवं प्रदर्शनी का संचालन करने वाली कमेटी की आजीवन सदस्यता का विस्तार शहर के साथ-साथ कस्बे गांव व मजरे तक होना चाहिए जैसा कि विदित है लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराने इटावा महोत्सव कमेटी में बने लगभग साड़े तीन सौ आजीवन सदस्यों की संख्या वर्तमान में घटकर अब नब्बे रह गई है इसमें भी काफी सदस्य इतने उम्र दराज एवं बृद्ध हो गए हैं कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं साथ ही काफी सदस्यों का कोई अता-पता भी नहीं है।

           आगे बताया कि महोत्सव में आने वाले लोगों में ग्रामीण वासियों का प्रतिशत 90 से भी ऊपर रहता है जनपद का ग्रामीण तबका इटावा महोत्सव का बेसब्री से इंतजार करता है एवं महोत्सव में सबसे अधिक खरीदारी करके जनपद को अधिक से अधिक राजस्व प्रदान करता है महोत्सव में किसानों के लिए कार्यक्रम होते हैं खेल में कुश्ती कबड्डी आदि की प्रतियोगिताएं होती हैं इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित और भी कार्यक्रम होते हैं लेकिन कमेटी में इनका कोई प्रतिनिधित्व करने वाला नहीं है। अतः इटावा महोत्सव की संचालन कमेटी में आजीवन सदस्यता के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के अधिवक्ताओं पत्रकारों अध्यापकों समाजसेवियों पूर्व व वर्तमान प्रधानों बीडीसी सदस्यों व्यापारियों जागरूक किसानों व युवाओं की कमेटी में आजीवन सदस्यता में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देते समय एडवोकेट सदन कुमार सिंह, विपिन बिहारी चौधरी ,विजेंद्र बहादुर राजपूत, संतोष बाबू शुक्ला राकेश कुमार प्रधान वीलमपुर सत्यभान सिंह आदि लोग साथ रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...