Skip to main content

Etawah News: सेंट मेरी इंटर कालेज में लगा चिकित्सा शिविर, 673 बच्चों का हुआ चिकित्सीय परीक्षण

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : सेंट मेरी इंटर कालेज इटावा में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला अपराध निरोधक कमेटी ने किया जिसमें लगभग 673 बच्चों का निशुल्क चिकित्सा परीक्षण किया गया । इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के कुलपति प्रो0 डॉ प्रभात कुमार सिंह ने किया। 

उद्घाटन सत्र के बाद उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, हम सभी को अपने अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ समय समय समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराते रहना चाहिए जिससे कि,सभी बच्चे हमेशा स्वस्थ रहकर अपना पठन पाठन कर सकें। जिला अपराध निरोधक कमेटी इटावा के अध्यक्ष अतुल निगम ने बताया कि,वे वह समय समय पर इस तरह के मेडिकल चेकअप कैंप विभिन्न स्कूलों में आयोजित कराते रहते हैं। आज के इस शिविर में मुख्य रूप से संगठन मंत्री कमलापति, पीआरओ विकास राजपूत,सह सचिव, इं शिवा राम यादव,कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराग श्रीवास्तव,विधि सलाहकार संजय तिवारी, संयोजिका अनामिका, स्टाफ ऑफिसर अनिल कुमार,एक्टिव मेंबर्स जितेंद्र कुमार, अभिनव कुमार,शिखर दुबे,मधुर यादव ,लघु यादव,आलोक यादव, नीलेश कुमार ,विनय कुमार,अरविंद कुमार, गीता देवी,क्षेत्रीय प्रभारी अंकुश राजपूत एवम करनवीर आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी बढ़-चढ़कर भागीदारी की । 

स्वास्थ्य शिविर के संयोजक सेंट मैरी इंटर कालेज के प्रिंसिपल फादर जॉबी जोसेफ,वाइस प्रिंसिपल फादर विविन ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल निगम व उनके साथियों का उक्त स्वास्थ्य शिविर को आयोजित करने के लिए आभार प्रकट किया साथ ही शिविर में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से पधारे विभिन्न चिकित्सकगण और टेकनिशियंस को परीक्षण करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। चिकित्सा शिविर में विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार, डॉ रविरंजन, डॉ कमलापति, डॉ अभय सिन्हा के साथ ऑपथेलमिक डिपार्टमेंट,ऑप्टोमेट्री डिपार्टमेंट ,ई एन टी डिपार्टमेंट, डेंटल डिपार्टमेंट से विभिन्न सीनियर एवम जूनियर डॉक्टर्स एवम टेक्निकल टीम उपस्थित रही। इस चिकित्सा शिविर में ज्वाइंट डायरेक्टर सैफई डॉ धीरज श्रीवास्तव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवम शिक्षिकाओ का विशेष सहयोग रहा ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...