Skip to main content

Etawah News : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पूरी शान शौकत व अदबो आदाब के साथ निकाला जुलूस ए मोहम्मदी।

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/जसवंत नगर : पैगंबर ए इस्लाम मोहम्मद सल्लल्लाहु वसल्लम के यौमे विलादत, ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष में विभिन्न मोहल्लों से मुस्लिम तंजीमो द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी, सराय खाम मदरसा से उठाया गया । पुलिस प्रशासन की चुस्त दुरूस्त व्यवस्था के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करने के बाद लूधपुरा तिराहा से वापस हुआ। जुलूस ए मोहम्मदी में तमाम मुस्लिम तंजीमो  के सर्वरा पूरे अनुशासन में दिखे । जुलूस में छोटे-छोटे बच्चों के परिधान , अलम व परचम आकर्षण का केंद्र रहे । 

पुलिस प्रशासन की भूमिका रही सराहनीय तमाम मुस्लिम तंजीमो ने की बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी।

जुलूस ए मोहम्मदी में ईदगाह  ईमाम जसवंत नगर हाफिज समीउद्दीन, इटावा ईदगाह पेश इमाम मौलाना कमालुद्दीन अशरफी के साथ मुस्लिम तंजीमों में सूफी  खानकाह संगठन के सर्वरा चौधरी मुख्तार मसूरी, इरशाद मंसूरी, ऑल इंडिया उलेमा मशाइख बोर्ड के शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला, दावत-ए-इस्लामी हिंद फैजाने अख्तर के समस्त पदाधिकारी, जमील कुरैशी, जावेद खान, सभासद मोहम्मद फारूक, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद अजीमुल्ला खान, मास्टर इकरार अहमद, तथा पूर्व  सभासद मोहम्मद मोहम्मद जहीर,,मोहम्मद राशिद सिद्दीकी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान, मोहम्मद हाशिम खान, सभासद शहाबुद्दीन कुरेशी, इमरान वारसी, के साथ हजारों लोग उपास्थित  रहे। जुलूस ए मोहम्मदी में इटावा के पेश इमाम मौलाना कमालुद्दीन अशरफी ने प्रमुख, प्रमुख स्थानों पर नूरानी और रूहानी तकरीरियों से देश में अमन बहाली की दुआ की । उनका सम्मान करते हुए महेश टेलर व डॉक्टर धर्मेंद्र ने माल्यार्पण कर गंगा जमुना तहजीब का संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...