Skip to main content

Etawah : पूना पैक्ट धिक्कार दिवस : संगोष्ठी पर ज्ञापन भेजा

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : डॉक्टर बी आर अंबेडकर पार्क बुद्ध विहार सिविल लाइन, इटावा में  पूना पैक्ट धिक्कार दिवस के रूप में मनाया गया। एक संगोष्ठी के साथ तहसीलदार सदर, इटावा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर सिटीजन प्रदेश संयोजक लालाराम दोहरे ने की कार्यक्रम संचालन प्रेम सिंह अंबेडकर ने किया। प्रेम सिंह अम्बेडकर ने कहा पूना की यर्वदा जेल में महात्मा गांधी जी उनकी  टीम और  डॉ भीमराव अंबेडकर के बीच 24 सितंबर 1932 को एक समझौता हुआ था उसे पूना पैक्ट कहा जाता है जिसमें हकवांचितों (SC /ST) को कम्युनल अवार्ड दिया  जा रहा था, जिसमें प्रथक निर्वाचन क्षेत्र एवं दो वोट का अधिकार मिल रहा था जिसको लेकर महात्मा गांधी जी आमरण अनशन पर बैठ  गए जिसके दबाव मैं आकर बाबा साहब को एक समझौता करना पड़ा कम्युनल अवार्ड के बदले में गांधी जी और उनके सहयोगियों ने कम्युनल अवार्ड न देकर उसके बदले में आरक्षण की व्यवस्था की थी। तथाकथित लोगों को आरक्षण का विरोध नहीं करना चाहिए ।

खादिम अब्बास ने कहा कि संसद में एक सांसद को दूसरे सांसद को गाली गलौज और बड़े वर्ग को अपमानित करने का बयान बहुत की शर्मनाक है तत्काल प्रभाव से  ऐसे सांसद की सदस्यता निरस्त कर देनी चाहिए । जॉन कॉर्डिनेटर शिवराम सिंह ने कहा कि वर्तमान में संवैधानिक पद पर बैठे   लोगों को संविधान का उल्लघंन नही करना चाहिए वर्तमान में महिलाएं और एस सी / एस टी के लोग के साथ अत्याचार आय दिन हो रहे है इस पर तत्काल रोक लगे। 

वक्ताओं की कड़ी में , पूरन सिंह , रामनरेश आजाद, शैलेंद्र फ्लेमिंग,खादिम अब्बास,दिवारी लाल सतीश कुमार निगम, अमर पाल सिंह अध्यक्ष बुद्ध विहार,अनिल कुमार चौधरी, विवेक यादव, मुकेश कुमार, देवेंद्र बाबू, डॉक्टर सुशील कुमार, राजीव बाल्मीकि, संजीव बाल्मिकी,अमित आदर्श, हरविलास, श्रद्धेया ज्ञान प्रभा, श्री कृष्ण गौतम, राजेंद्र सिंह, रोहित, आनंद स्वरूप दोहरे, जगन्नाथ प्रसाद, बलवीर सिंह, सरनाम सिंह,  गजराज सिंह, मुकुट राम, अवध बिहारी,  हेमंत कुमार, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार महासचिव, सरनाम सिंह, पंकज कुमार, मुकेश चंद्र,  जितेंद्र बिजौरिया,  विनोद कुमार राव,आदि सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...