Skip to main content

Etawah News : कबड्डी ट्यूनामेंट में ब्रज क्लब ने बजरंग क्लब को 26, 14 से हराकर बाजी मारी।

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/बकेवर : बकेवर महोत्सव में हो रहे कबड्डी प्रतियोगिता में ब्रज क्लब भिंड ने क्यारीपुर की टीम को 26,14से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली फाइनल मैच बड़ा ही रोमांचक रहा। इस ट्यूनामेंट में विभिन्न क्षेत्रों से आई 10टीमों ने भाग लिया जिसमे क्रमसा 5 मैच गॉड क्लव सुरपुरा शातिर क्लव उरेंग,जनता कालेज बकेवरइ टावा क्लव इटावा, इक्लव्य क्लव बागपत हनुमान क्लब फिरोजाबाद,बजरंग क्लव क्यारीपुरा शिव क्लब कुडरिया,और ब्रज क्लव भिंड बोरियार क्लब बकेवर की बीच हुआ सभी मैं बहुत ही रोमांचक और संघर्ष शील रहे।सेमी फाइनल में पहुंची टीमों का मैच इटावा भिंड तथा क्यारीपुरा और बागपत की टीम के वीच कराया गया

जिसमे ब्रज क्लब भिंड ने इटावा क्लब 43,26 और बजरंग क्लब क्यारीपुरा ने इक्लव्य क्लव बागपत की टीम को,36,21से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। अंत में फाइनल मैच बजरंग क्लब क्यारीपुरा और ब्रज क्लब भिंड के बीच कराया गया जिसमे भिंड ने क्यारी पूरा को 26,16 से हराकर विजय प्राप्त की इस प्रकार ब्रज क्लब भिंड विजेता और बजरंग क्लब क्यारीपुरा उप विजेता घोषित हुई। दोनो टीमों को श्री अशोक चौबे मेला कमेटी के अध्यक्ष ,पूर्व ब्लाक प्रमुख महेवा  ने ट्रॉफी ,11000/,7100/,की धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर पुरुष्कृत किया ट्यूनामेंट के सभी मैच उत्कृष्ठ,संघर्षशील और रोमांचक रहे जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर  जगराम सिंह महामंत्री, डा राजेश सिंह चौहान उपाध्यक्ष,योगेंद्र सिंह चौहान कोषाध्यक्ष, सोमेश अवस्थी,शिव करन सिंह, अनुज अवस्थी,मोनू उपाध्याय,पुरुषोत्तम मिश्रा,शिवांग त्रिपाठी,अग्निवेश तिवारी, विशाल सिंह चौहान,आदि गढ़मान्य व्यक्ति और भारी संख्या में जन समुदाय मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।