Skip to main content

Etawah News: आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : मौलाना आजाद सामाजिक एकता समिति के तत्वावधान में अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाईस्कूल के प्रांगण में आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मन्त्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म दिवस राष्ट्रीयता शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। समिति के अध्यक्ष जमील कुरैशी ‘आजाद’ ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का फूल माला, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उपस्थित अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन पर विस्तृत से रोशनी डालते हुए उनके जीवन को अपने जीवन में प्रेरणा बनाने की बात कही। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयचन्द्र भदौरिया ने मौलाना अबुल कलाम के बारे मे रोशनी डालते हुए कहा कि आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अनुकरणीय रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा के साथ गंगा जमुनी संस्कृति को प्राथमिकता दी थी। कार्यक्रम की सदारत करते हुए नफीसुल हसन अंसारी ने कहा कि मौलाना साहब ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के साथ संस्कृति को प्राथमिकता दी थी। उन सबके हम सदैव ऋणी रहेंगे। 

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रिजवान अहमद प्रशासनिक अधिकारी, जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य इटावा एसोसियेशन ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी याद किया जाता है। श्री रिवाजन ने कहा कि कुरआन की पहली सूरत जो नाजिल हुई उसमें खुदा ने पढ़ने और पढ़ाने का जिक्र किया गया। मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब ने भी शिक्षा पर जोर दिया। मौलाना अबुल कलाम आजाद ने ऐसी सोच पैदा की जिसमे ंपटेल, और नेहरू भी चलना पसंद करते थे, ऐसे महापुरुषों के बताये हुए रास्तों पर हम और आपको चलने की जरूरत है। मौलाना साहब की नजर में जितना महत्व उच्च शिक्षा का था उतना ही प्राथमिक शिक्षा का भी था। उन्होंने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे सरीखे लोग कभी मरते नहीं, बल्कि अपने विचारों से वे जिंदा रहते हैं। कलाम साहब ने देश में शिक्षा के ढांचे में सुधार करने का सपना देखा था और उन्होंने इसे पूरा करने का प्रयास भी किया। इसके लिए देश उनका ऋणी रहेगा। 

समिति के अध्यक्ष जमील कुरैशी ने कहा कि देश के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में आज मौलाना, गांधी, नेहरू, पटेल को दोबारा जन्म लेने की जरूरत है। देश को मौलाना की तरबियत, गांधी के आदर्श, नेहरू की योजना तथा पटेल की फैसलों की जरूरत है। 

 गोष्ठी में करहल से आये समिति के प्रदेश सचिव नसीम पठान, राजेश, डॉ. इकबाल जिलाध्यक्ष पीस पार्टी, दिनेश यादव, रहबर खान, सद्दाम अहमद, मु0 आरिफ, एहसान कुरैशी, शफी अहमद बालिक, कफील एडवोकेट, गुडडू मंसूरी, मनोज शाक्य, शकील वारसी, यश तिवारी, मास्टर गुलरेज आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...