Skip to main content

Etawah News : एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी रही प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा : विकास भवन इटावा : प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद से इनका स्थानांतरण उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम लखनऊ में अपर प्रबंधक निदेशक के पद पर हुआ है। मंगलवार को शाम विकास परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। 

इससे पहले सहारनपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात रही हैं। वह अनुशासन प्रिय, बेहद ईमानदार और काम के प्रति समर्पित प्रशासनिक अधिकारी हैं। वह लापरवाह अधीनस्थ कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने में विश्वास रखती है। जनता के प्रति गहरी संवेदनशीलता रखती हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सुधार को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा है और सक्रिय रूप से काम किया है। उनकी आधुनिक  दृष्टि और विचारशीलता के कारण उन्होंने सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई दिशाएं स्थापित की हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधानिक मूल्यों के प्रति गहरा लगाव है। उन्होंने इटावा जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता और विश्वास के कारण महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि आदि में लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। 

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित कर ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, रेडलेडी पपीता, थाई अमरूद, प्रेरणा कैंटीन, गाय के गोबर से मूर्ति निर्माण, सॉफ्टवेयर आदि विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार किया। जाते-जाते जनपद के प्रत्येक ग्रामीण परिवार की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़वाते हुए जनपद को संतृप्त कराया। आज इटावा में 10,2945 महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है।  इस दौरान शासन स्तर से दो बार मुख्य विकास अधिकारी को प्रशंसा-पत्र भी मिला। मौके पर डीएफओ, डीडीओ, सीएमओ, डीपीआरओ, बीडीओ सहित जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अपने अच्छे-अच्छे अनुभव शेयर किया। फूल जैसे शब्द बोले और भावभीनी विदाई दी। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सेवा भाव से काम करने की अपील की और सभी जनपद वासियों को विकास कार्य में  सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...