Skip to main content

Etawah News : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने मनुस्मृति दहन दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में ग्राम रजमऊ इटावा मेंमनुस्मृति दहन दिवस को संकल्प दिवस के रूप में आहूत किया गया जिसमें ABSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने 1927 में आज के दिन एक ऐसा ग्रंथ जो समाज में विषमता व नफरत फैला रहा था देश की एकता अखंडता को विखंडित कर रहा था को दहन कर सर्वजन के कल्याण के लिए सर्वमान्य सिस्टम /संविधान देने का संकल्प लिया था।

इसलिए संगठन ने आज बाबा साहब के संकल्प को बहुजन समाज के मध्य दोहराने की इसलिए आवश्यकता समझी क्योंकि यह वंचित बहुजन समाज बाबा साहब के संघर्ष एवं बलिदान को भुलाता जा रहा है और वर्तमान व्यवस्था संविधान से इतर मनु विधान के आधार पर देश में माहौल बनाने का कार्य कर रही है जो बहुजन समाज के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है साथ में कहा कि इस देश के वंचित बहुजन समाज को बाबा साहब ने अपने और अपने परिवार का बलिदान देकर जो सम्मान संविधान व अधिकार दिलाए वह सब खतरे में है शिक्षा को छीलने का षड्यंत्र किया जा रहा है साथ ही रोजगार को छीनने के लिए निजीकरण आउटसोर्सिंग लेटरल भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। कथित सनातनी हिंदू राष्ट्र की अवधारणा बहुजन समाज से उनका सम्मान छीनने का षड्यंत्र है यदि ऐसा नहीं है तो वर्तमान व्यवस्था जवाब दे कि सनातनी व्यवस्था में देश के मूल निवासी एससी एसटी ओबीसी जिनको कभी राक्षस कभी असुर कभी शुद्र कहा गया उनकी क्या स्थिति है?

बहुजन समाज के प्रबुद्ध जन यह समझ चुके हैं कि उनकी पीडिया का भविष्य खतरे में है तो वह भोले भाले गुमराह समाज को सचेत जागरूक कर एकजुट करने का कार्य करें तो यह समझा जाएगा कि आज का संकल्प दिवस का कार्यक्रम सार्थक सिद्ध हुआ। ऋग्वेद एवं मनुस्मृति के श्लोक का उदाहरण देते हुए समझाया कि सामने वाले की सोच कितनी खतरनाक है हमें सचेत व जागरूक रहना होगा आगे आने वाला समय हमारे लिए अच्छा नहीं दिख रहा है यह समय आपस में उलझने का नहीं है बहुजन समाज के लोगों को आपसी बिखराव समाप्त कर एक जुट एक राय होकर एक मत होने की आवश्यकता है जिससे अस्तित्व बचाया जा सके अन्यथा पीढ़ियां गुलाम बना ली जाएगी। साथ ही कहा कि हमारे महापुरुषों ने सदैव सभी के कल्याण के लिए कार्य किया है लेकिन उनके षड्यंत्रकारी लोगों ने सदैव षड्यंत्र किया है समाज को इससे सीख लेने की जरूरत है।

कार्यक्रम में ABSS के जॉन कोऑर्डिनेटर पूरन सिंह, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ से लालाराम दोहरे जी, शैलेंद्र फ्लेमिंग, विनय कुमार, प्रवीण कुमार , जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह जी, BSI के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, महासचिव धर्मेंद्र कुमार , उत्तम सिंह, निर्भय सागर, वरुण कुमार, विनय कुमार गांव के पूर्व प्रधान समाज के प्रबुद्धजनों ने संकल्प दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि बहुजन समाज के लोगों को सामाजिक बुराइयों कुरीतियों एवं अंधविश्वास को त्याग कर बाबा साहब का विज्ञानमय, विकासमय, कल्याणमय रास्ता अपनाना चाहिए तभी उनका कल्याण होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अंबेडकर ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा वरिष्ठ समाजसेवी बीपी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सैकड़ों लोगों, बताओ बहनों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...