Skip to main content

Etawah News : डीपीएस में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सम्पन्न, एमराल्ड हाउस बना चैंपियन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: दिल्ली पब्लिक स्कूल,इटावा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के बच्चों ने अपना प्रतिभा प्रदर्शन किया। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए रविवार को अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल बच्चों के बीच पधारी थी।

विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रदर्शन किया। वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रभारी रेहान अजीज सहित कोच प्रभाकर सिंह,कुलदीप सिंह,भानु प्रताप, फरहान अजीज और कोच आराधना तिवारी के निर्देशन में शुरू हुई जिसमे सर्वप्रथम रिले रेस में कक्षा 7,8 से बालक वर्ग में सफायर हाउस से अथर्व,नवनीत यादव,सम्यक गुप्ता,वेदांत यादव प्रथम, टोपाज हाउस से आर्य प्रभु,मयंक यादव,हर्ष यादव,सिद्धांत मिश्रा द्वितीय,रूबी हाउस से उत्कर्ष यादव,रोलिश,अनुसोइक, वरून तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सफायर हाउस से दिव्यांशी,अदिता तिवारी ,पलक यादव ,विभू यादव प्रथम, रूबी हाउस से अक्षा करीम,नंदनी यादव, शैलवी यादव, अवनि द्वितीय, एमराल्ड हाउस से साहनी यादव,दिविषा यादव, कु शैली,पलक सिंह तृतीय रही। 100 मीटर रेस में कक्षा 9 से 12 में मृदुल यादव प्रथम,हर्ष यादव द्वितीय,कृष्ण राज यादव तृतीय रहे वहीं बालिका वर्ग में शिप्रा यादव प्रथम,दिव्यांशी द्वितीय, दिव्या शुक्ला और अवयांशिका तृतीय रही। डिजी रेस में बालक वर्ग में कक्षा 7,8 से उत्कर्ष यादव प्रथम,समर्थ यादव द्वितीय,देव यादव युवराज वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में देवांशी यादव प्रथम,पलक तिवारी द्वितीय, श्रेया शर्मा तृतीय स्थान पर रही। डिजी रेस में ही कक्षा 9 से 12 में बालक वर्ग में शाश्वत सिंह प्रथम,हर्षित यादव द्वितीय हर्षित यादव तृतीय रहे वहीं बालिका वर्ग में मोनिका यादव प्रथम,सुरभि बघेल द्वितीय,रिया सिंह तृतीय स्थान पर रही । शॉट पुट में बालक वर्ग में प्रबल प्रताप प्रथम,अंश मिश्रा द्वितीय,देवांश यादव तृतीय रहे तो बालिका वर्ग में अवियंशिका सिंह प्रथम, शिप्रा यादव द्वितीय, शालिनी सिंह,अंतरा भदौरिया तृतीय रही।

व्हील बरो रेस में रूबी हाउस से आर्यन राज, वरुण दुबे प्रथम नितिन यादव,आयुष सिंह द्वितीय,नवीन यादव,रोबिन यादव तृतीय,गगन सिंह अरहान आलम तृतीय रहे। थ्री लेगेड रेस में आन्या यादव अश्वी यादव प्रथम,शिप्रा यादव,श्वेता यादव द्वितीय,अराध्या और अवनि वर्मा तृतीय स्थान पर रही। वहीं कक्षा 7,8 की 100 मीटर रेस में बालक वर्ग में आर्यन चौबे प्रथम,सिद्धार्थ शाक्य द्वितीय, अजित यादव,हर्ष यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में लावन्या तिवारी प्रथम,तनश्वी यादव द्वितीय,रिद्धिमा और यशी जादौन तृतीय रही। कक्षा 9 से 12 50 मीटर पेयर रेस में टोपाज हाउस से अभय प्रताप,संभव सिंह प्रथम, रूबी हाउस से दिव्यांश धागर,दिव्यांश दुबे द्वितीय, टोपाज़ हाउस से ही बसंत राज,अविरल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं इसी कड़ी में एमराल्ड हाउस से अद्रिका अग्रवाल, आर्या प्रथम, टोपाज़ हाउस से शगुन अग्रवाल,नंदिनी द्वितीय,रूबी हाउस से मोहिनी राजपूत,अराध्या यादव तृतीय रही। रिले रेस कक्षा 9 से 12 में सफायर हाउस से शशांक यादव,सिद्धार्थ यादव,अनुराग यादव,गुलशन बाबू प्रथम, एमराल्ड हाउस से निखिल भदौरिया,प्रांजुल यादव,तनिष्क त्रिपाठी, क्रिश वर्धन द्वितीय,आस्तिक बौद्ध,देवांश पाण्डेय,राज यादव,प्रिंस तृतीय रहे। बालिका वर्ग में एमराल्ड हाउस से प्रांजल गोयल,कनिष्का,एंजिल गोयल, अपूर्वा प्रथम,सफायर हाउस से तनिष्का त्रिपाठी, शानवी यादव,अभिषी सिंह,शाश्वत भुनिया द्वितीय,रूबी हाउस से जानवी भारती,शालिनी सिंह,राधा यादव,अदिति सेंगर तृतीय स्थान पर रही। इन परिणामों में 98 पॉइंट्स लेकर ओवर ऑल चैंपियन एमराल्ड हाउस रहा वहीं रूबी हाउस 85 पॉइंट्स, टोपाज़ हाउस 82 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहा। बेस्ट मार्च पास्ट का। पुरुस्कार रूबी हाउस को मिला। इसी के साथ समस्त शिक्षकगण और स्टाफ ने भी रेस में अपनी सहभागिता की।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...