Skip to main content

Etawah News : बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नें किया किक्रेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा नें जीआईसी मैदान में स्व रामचन्द्र यादव स्मृति किक्रेट टूनामेंट का उद्घाटन किया,श्रीमान एसएसपी महोदय नें कहा कि मुझे खेल के प्रति बहुत लगाव है,में सचिन और सहवाग को खेलते हुए देख देख कर जवान हुआ हूं,आज के युवा खिलाड़ियों को रिंकू सिंह और मु शमी जैसे सामान्य परिवारों के लड़कों से प्रेरणा लेनी चाहिए, उन्होंने युवाओं को हनुमान चालीसा की चौपाई कह कर उत्साहित करते हुये कहा"आपन तेज समारों आपै,तीनों लोक हांक तें कापें"

इससे पूर्व इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एंव व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान , व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित व्यापारी नेताओं नें बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का फूल मालाओं एंव प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया, इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती सुशीला राजावत,जिला संरक्षक सुशील महेश्वरी, जिला महासचिव रिषी पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,इटावा नगर अध्यक्ष संजय वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, सरदार मनदीप सिंह, इरशाद मेव,शफीक भाई,सचिन कठेरिया सभासद,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा,जिला सचिव जैनुल आबदीन, धर्मेंद्र यादव,जिला महिला संरक्षक सुमन लता परिहार, जिला महिला महासचिव सीमा श्रीवास्तव,महिला जिला उपाध्यक्ष उर्मिला भदौरिया, अर्चना अग्रवाल, बर्षा दुबे, रेनू शुक्ला,चित्रा परिहार, सुनीता यादव,प्रीती मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारी तथा खिलाड़ी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...