Skip to main content

Etawah News: डीएम व एसएसपी की अध्यक्षता में हुआ नवंबर यातायात माह का समापन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : यातायात माह नवंबर 2023 का समापन समारोह मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम आरंभ किया।

यातायात माह नवंबर 2023 के समापन कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, ट्रांसपोर्टर, स्कूली छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर यातायात प्रभारी व सभी थानों के प्रभारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अवनीश राय ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में से एक है हर वर्ष से यातायात माह को मनाया जाना पूरे वर्ष किसी भी बीमारी से होने वाली मृत्यु से अधिक सड़क दुर्घटनाओं से होती हैं कई बार दूसरे की लापरवाही से किसी दूसरे का नुकसान होता है ट्रैफिक के विषय में हम सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। रास्ते पर चलने पर भी दूसरे को बचाना ही हमारा कर्तव्य है। हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। स्कूल वाहनों में बच्चे अधिक क्षमता से बैठकर स्कूल जा रहे हैं सभी स्कूल ध्यान दें फिटनेस से लेकर तमाम चीजों का विशेष ध्यान रखें बच्चों के पारिवारिक जन व्यापार मंडल के लोग भी स्कूलों से बात करें। स्कूल बस के लिए मानक तय हैं सभी मानकों का पालन करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि यातायात माह हर वर्ष 01नवंबर से 30 नंबर तक मनाया जाता है लेकिन यातायात के नियमों को हमको पूरे वर्ष मानना है क्योंकि गाड़ी पूरे वर्ष चलती है खतरा पूरे वर्ष रहता है सावधानी हटी दुर्घटना घटी। दुर्घटना जैसी होती है बहुत ही दर्दनाक हृदय विदारक और इतनी दिल को छू जाने वाली होती है आप सोच भी नहीं सकते जब तक आप स्वयं नहीं सोचेंगे खुद एहसास नहीं करेंगे यातायात के नियम नहीं समझेंगे हेलमेट का प्रयोग नहीं करेंगे तब तक इन दुर्घटनाओं को नहीं रोका जा सकता है। इस बार होली पर ही इटावा में शराब पीकर एक दिन में 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है आपको अपने वृद्धि विवेक से जीवन यापन करना चाहिये। वर्ष 2022 में कुल चालान 20,911 किए गए कल सम्मन वसूल 2 करोड़ 28 लाख किया गया। सन 2023 में 63,882 चालान किये गए कुल सम्मन शुल्क 8 करोड़ वसूल किया गया। दुर्घटनाओं में 2022 की अपेक्षा 2023 में 23 % की कमी आई है। 2022 में कुल दुर्घटनाएं 561 और 2023 में 432 जनपद इटावा में हुई है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने अपने संबोधन में कहा कि आज यातायात माह के समापन समारोह में यातायात को लेकर शासन व प्रशासन के द्वारा उनके नियमों को हमारे बीच रखा गया हम लोगों को भी सरकार व शासन के नियमों का पालन करना चाहिए तभी हमारी सुरक्षा हो सकती है यातायात के कारण ही सर्वाधिक मृत्यु गलत नियमों पर चलने के कारण ही होती है हम सबको सचेत रहने की आवश्यकता है सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए इस अवसर पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी अपराध सुबोध गौतम,यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह,व्यापार मंडल के जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, पंकज कुशवाहा, रंजीत सिंह कुशवाहा ,पूर्वी सक्सेना,विकास शाक्य, संतोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...