Skip to main content

Etawah News: शिक्षक स्वाभिमान एवं अस्मिता की रक्षा हेतु शिक्षक संघों ने दिया ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के आव्हान पर शिक्षक स्वाभिमान एवं अस्मिता की रक्षा हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन पर प्राथमिक शिक्षक संघ, अटेवा एवं वि. बीटीसी शिक्षक संघ द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी ताखा श्री वीरेंद्र सिंह पटेल को दिया गया। उच्च अधिकारियों द्वारा अध्यापकों की वास्तविक समस्याओं को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है। विभाग द्वारा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट दिए जा रहे हैं, उसमें सिम और डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया हैं। उच्च अधिकारियों द्वारा अपनी आईडी से निजी नाम से सिम और डाटा शिक्षकों द्वारा स्वयं खरीदने के लिए और ऑनलाइन उपस्थिति देने का दबाव बनाया जा रहा है। इस प्रकार के आदेश के विरुद्ध समस्त शिक्षक परिवार आक्रोशित एवं आंदोलित है। 

विभिन्न प्रकार की भौगोलिक स्थिति वाले जनपद इटावा में आज भी कई गांव ऐसे हैं जिनमें आवागमन के साधन नहीं है यद्यपि सभी शिक्षक विद्यालय समय पर जा रहे हैं फिर भी यदि कोई शिक्षक गांव में, गलियों में गन्ने, धान, गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्राली बैलगाड़ी के फंसे होने, कार या बाइक खराब होने की दशा में रास्ते में परिस्थितियोंवश विलम्बित हो जाता हैं तो वह अनुपस्थित होकर उस दिन के वेतन से वंचित हो जाएगा। इस प्रकार के तुगलकी आदेशों से शिक्षक मानसिक रूप से अत्यधिक व्यथित है। शिक्षकों की समस्याओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वर्ष 2013 से जनपद के अंदर स्थानांतरण एवं पदोन्नति नहीं हो सके हैं। शिक्षण कार्य के अतिरिक्त गैर शैक्षणिक कार्य शिक्षकों से लगातार कराना, अनुदेशको को एवं शिक्षा मित्रों का मानदेय में वृद्धि न करना, 1 अप्रैल 2005 से पूर्व विज्ञप्ति के वि. बीटीसी एवं बीटीसी के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने संबंधी सूचना से वंचित रखना ,पारस्परिक स्थानांतरण न करना आदि समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। जब तक शिक्षकों की समस्याओं का न्यायोचित समाधान नहीं होगा तब तक ऐसे आदेशों का संगठन द्वारा बहिष्कार किया जाता रहेगा।

ज्ञापन देने वाले - देवेश त्रिवेदी राधाकृष्ण, अच्युत त्रिपाठी, राजकुमार, गिरीश यादव, सर्वेश कुमार, अमित चौहान, सुशील कुमार, अवनीश शर्मा, अब्दुल हमीद, अवनीश दुबे, प्रदीप चौहान, हरिश्चन्द्र, पुनीत यादव, केशव दुबे, गौरव सारस्वत, शिवम आर्या, रविकांत दुबे, विनायक पांडेय, योगेंद्र चौहान, ब्रजेश कुमार, सुमनलता, सत्य श्री, मनोज कमल, मयंक गुप्ता, सुमित गुप्ता, सौरभ यादव, संजय सिंह, जीतेन्द्र राजावत, विजय बहादुर, हरेंद्र सिंह, विजय सिंह, अंजुल यादव, राजेंद्र कुमार, कौशलेंद्र कुमार, प्रदीप कुशवाहा सहित अन्य अनगिनत संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...