Skip to main content

Etawah News: श्रीमदभगवतगीता जयंती आयोजन समिति ने गुरुओं व छात्रों संग बनाई मानव श्रृंखला

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : श्रीमदभगवतगीता जयंती आयोजन समिति इटावा द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में मानव श्रृंखला का निर्माण कर नित्य गीता स्वध्य्याय हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण कर नित्य गीता स्वाध्याय संकल्प मंत्र "भगवान श्री कृष्ण एवं भारत माता का स्मरण कर, मैं ईश्वर द्वारा प्रदत्त श्रेष्ठतम श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान को धारण कर, स्वयं के जीवन में परिवर्तन तथा समाज में श्रेष्ठ जीवन मूल्यों की स्थापना के लिए, मैं नित्य गीता स्वाध्याय का संकल्प लेता हूं और इस संकल्प का मैं दृढ़ता से पालन करूंगा" को उपस्थित सभी शिक्षकों, शिक्षिका बहनों के साथ सभी विधार्थियो ने दोहराते हुए संकल्प ग्रहण किया। 

इस पुनीत कार्य में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा, भारत स्काउट और गाइड इटावा,भारत विकास परिषद इटावा तुलसी, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद इटावा, संस्कार भारती इटावा सहित अन्य शैक्षिक, बौद्धिक व सामाजिक संगठनों का से जुड़े लोगों का भरपूर सहयोग रहा। सभी संगठनो के संयुक्त आवाहन पर आज जनपद भर के अधिकांश वित्त विहीन एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गीता जयन्ती के अवसर पर प्रधानाचार्यो, शिक्षको, कर्मचारियो एवं विद्यार्थियो के द्वारा संस्थाओ में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। जनपद इटावा के अधिकांश विभिन्न विद्यालयो के प्रधानाचार्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने - अपने विद्यालय के प्रांगण में एकत्रित होकर यह मानव श्रृंखला बनवाई।

जिसमें प्रमुख रूप से शिवनारायण इंटर कॉलेज, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जन सहयोगी इंटर कॉलेज मोढो भरथना,शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज, संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी कालेज, जनता विद्यालय इंटर कॉलेज बकेबर, जवाहर इंटर कॉलेज चकरनगर, जनता इंटर कॉलेज पूठन सकरौली, सरस्वती विद्या मन्दिर मोतीझील, जनसहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुर, रघुवर दयाल पाठक इंटर कॉलेज जाखन, महात्मा गांधी सैनिक इंटर कॉलेज पछायगांव, जनता उ. मा. विद्यालय नगला सलहदी, ज्ञान चंद्र जैन इंटर कॉलेज इकदिल, जवाहर इंटर कॉलेज बुआपुर, पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरा गाँधी इंटर कॉलेज ख्ररगपुर सरैय्या, यश इंटर नेशनल स्कूल, निरंजन इंटर कॉलेज निरंजन नगर सहित अन्य जनपद के लगभग पांच दर्जन से अधिक विद्यालयों के लगभग 21000 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा सम्मिलित होकर इस गीता जयंती को सफल बनाने की सूचना समिति को प्राप्त हुई। आयोजन समिति ने सभी सहयोगी संस्थाओ का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।