Skip to main content

Etawah news : तुलसी शाखा द्वारा बसंत उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ब्यूरो संवाददाता 

इतवा : स्वस्थ, समर्थ, सुसंस्कृत एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने को संकल्पित भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा आज बसंत उत्सव का  पावन पर्व विहान श्रमिक आवासीय बालिका विद्यालय में हवन पूजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त रहते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने की प्रेरणा मातृशक्ति प्रांत संयोजिका डॉक्टर सीमा चौहान द्वारा सिखाई गई। 

उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की सभी अनुशासित बच्चियों की भूरि भूरि प्रशंसा की। परिषद के प्रकल्प के अंतर्गत बेटियों को आत्म निर्भर एवं हुनर मंद बनाने  के लिए  सिलाई, कढ़ाई एवं आर्ट क्राफ्ट से संबंधित कुछ विशेष जानकारी कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जौली यादव द्वारा दी गई उनसे प्रेरणा लेकर बच्चों ने बहुत ही सुंदर आकर्षक फूलों के गुलदस्ते अपने हाथों से बनाकर अतिथियों को प्रदान किये गए। जिसमें  सर्वश्रेष्ठ वैष्णवी एवं साधना को तुलसी शाखा द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रांतीय महिला संयोजिका नीलिमा चौधरी ने अपने उद्बोधन में बेटियों को माता-पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा का पालन एवं सदैव उनसे कुछ सीखने की इच्छा जागृत बनाए रखना की सीख दी। 

आज ही  इस बसंत उत्सव कार्यक्रम में चित्रकला  प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुंदर अपने हाथों से मां सरस्वती का चित्र बनाकर उसे  अपने रंगों से आकर्षक बनाया जिसमें विद्यालय की रश्मि ने प्रथम वैष्णवी ने द्वितीय एवं मोहिनी ने तृतीय  स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नीतू सिंह एवं मौसमी पाल ने निभाई। प्रधानाचार्य एवं तुलसी सदस्य राजेश सिंह ने बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि  निश्चित ही इस विद्यालय की बच्चियां आगे चलकर  समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करने वाली सशक्त  आत्मनिर्भर बेटी   बनकर  उभरेंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिमा सिंह ने कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत, वंदन, अभिनंदन रोली अक्षत से किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार सिंह चौहान ने किया एवं एवं आभार संगठन सचिव अंजू चौधरी ने व्यक्त किया। 

तुलसी के इस बसंतोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में  प्रीतम खन्ना, अनीता सिंह, मंजू सिंह, नीरज, दिनेश कुमार, सुधाकर सिंह, सुमन लता, सुकर्मा वर्मा, रमन यादव, नीलम एवं आकांक्षा सहित अन्य सभी तुलसी सदस्यों व विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...