Skip to main content

Etawah News: यूपीयूएमएस की एलपीए लाइन-2 लैब को मिला भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र

संवाददाता: मनोज कुमार 

इटावा (सैफई) : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैंफई में टीबी रोगियों की बेहतर जांच के लिए एलपीए लाइन-2 लैब को मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है। कुलपति प्रो. डॉ प्रभात कुमार सिंह ने एलपीए सेकंड लाइन लैब को भारत सरकार द्वारा मिले प्रमाण पत्र के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम को बधाई दी।



उत्तर प्रदेश टास्क फोर्स वाइस चेयरमैन व संकायाध्यक्ष व रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि टीबी संक्रमित गंभीर मरीज जिन पर टीबी के इलाज से जुड़ी अधिकतर दवाइयां बेअसर साबित होती हैं उन मरीजों को एक्स्ट्रा ड्रग रेजिडेंस टीबी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि एलपीए लैब में ही फर्स्ट लाइन द्वारा टीबी रोगियों की पहले से ही जांच की जा रही थी अब सेकंड लाइन लैब का भी प्रमाणीकरण हो गया है इससे अब टीबी रोगियों को शहर के बाहर इलाज और जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा। रोगियों की बेहतर जांच के लिए लैब में इन मरीजों की बलगम से बैक्टीरिया का जीन निकालकर परीक्षण किया जाएगा फिर दवाइयां की सेंसिटिविटी देखी जाएगी परीक्षण के परिणाम अनुसार मरीज की टीबी की दवा चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी रोगी यदि टीबी की जांच कराना चाहता है तो वह ओपीडी रूम नंबर 27 में आकर दिखा सकता है बलगम की जांच रूम नंबर 16 में की जाती है। उन्होंने बताया कि टीबी रोगियों की जांच हमारे एलपीए एल-2(लाइन प्रोब ऐसे) लैब में की जाएगी जिससे टीबी रोगियों को उचित इलाज तो मिलेगा ही साथ ही मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में इस लैब की स्थापना से टीबी से जुड़े शोध कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा और रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग व माइक्रोबायोलॉजी विभाग व अन्य विभागों के सीनियर रेजिडेंट एवं जूनियर रेजिडेंट अपने शिक्षकों की देखरेख में बेहतर शोधकार्य भी कर सकेंगे और इसका फायदा भविष्य में बेहतर टीबी के इलाज में भी मिलेगा।

यूपीयूएमएस के माइक्रोप्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ अमित सिंह ने बताया कि एलपीए लैब मे ही फर्स्ट लाइन और अब सेकंड लाइन ड्रग टैस्टिंग सुविधां उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2023से अबतक 1000 से ज़्यादा एलपीए फर्स्ट लाइन जाँच हो चुकी है। मरीजो के बलगम अन्य ज़िलों ( औरैया, मैनपुरी ) से भी आते है। ग्रामीण क्षेत्र में यूपीयूएमएस पहली लैबे(एलपीए लाइन 2) है। एएमयू के बाद यह उत्तर प्रदेश की दूसरी ऐसी कल्चर डीएसटी लैब होगी जिसमें एलपीए लाइन 2(लाइन प्रोब ऐसे) लैब के माध्यम से गंभीर टीबी से ग्रसित एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस), एक्सडीआर (एक्स्ट्रा ड्रग रेजिस्टेंस) टीबी की जांच कर सही समय में सही इलाज टीबी रोगियों को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लैब में मॉलेक्युलर टेस्टिंग के लिए टीबी रोगी के बलगम से टीबी के बैक्टीरिया का जीन लेकर तीन दिन तक पांच ड्रग के साथ परीक्षण किया जाएगा जिससे जिनोटाइपिक दवा संवेदनशीलता परीक्षण के बीच किसी भी विसंगति को समझने और प्रबंधित करने में सहायता मिलेगी।

यूपीयूएमएस में टीबी की जांचे

प्रो. डॉ. अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान में टीबी की जांचों के लिए टीबी रोगियों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा सारी जांचें निशुल्क यूपीयूएमएस में ही होंगी। उन्होंने बताया कि अत्यंत आधुनिक सीबी नेट, कल्चरल डीएसटी लैब,एलपीए एल-1(लाइन प्रोब ऐसे), एलपीए एल-2 लैब में निशुल्क जांच की सुविधा है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...