Skip to main content

Etawah News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सडक सुरक्षा समिति की तृतीय बैठक सम्पन्न।

संवादादाता रिषीपाल सिंह

इटावा- ‘‘जिला सड़क सुरक्षा समिति’’ वर्ष 2024 की तृतीय बैठक जिलाधिकारी श्री अविनाश राय की अध्यक्षता में एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय नाथ त्रिपाठी, एस0डी0एम0 श्री विक्रम राघव, की उपस्थिति में कलैक्टेट सभागार में आहूत की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित करते हुये कहा गया कि नेशनल हाइवे पर जो नये ब्लैक स्पाॅट बन रहे है जहाॅ सड़क दुर्घटनाये हो रही है उनको चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाये तथा नेशनल हाइवे के दोनों तरफ अवैध दुकानों को पी0डब्लू0डी0 एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर उन्हे हटाया जाये एवं जहां पर भी कट है एवं जनपद में चिन्हित किये गये नवीन दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, ब्लैक स्पाॅटो के दोनों तरफ नियमानुसार निर्धारित दूरी से पहले चेतावनी बोर्ड लगाये जाए एवं अन्य सुधारात्मक कार्य भी किये जाये। जिससे चालक सावधानी पूर्वक वाहन चला सकें, जनपद में जितने भी अवैध कट है, अभियान चलाकर ऐसे कटों को बन्द किया जाये। सर्विस रोड पर कोई भी वाहन खडा न होने दे,जरूरत पडने पर प्रवर्तन कार्यवाही भी की जाये, अगर ज्यादा इमरजेन्सी हो तो वाहन को कट से 100-150 मीटर आगे अस्थाई रूप से खड़ा कराये। 

जनपद में घटित हो रही दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने कर्तव्यों का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें, उन्होने कहा कि आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकें, उन्होने यह भी निर्देश दिये कि अनाधिकृत वाहन संचालन के विरूद्ध पूरे जनपद में संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया जाये। उन्होने एन.एच.ए.आई. को निर्देश दिये कि जनपद में चिन्हित किये गये नवीन दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पाॅटों के दोनों तरफ नियमानुसार निर्धारित दूरी से पहले चेतावनी बोर्ड लगाये जाये एवं सुधारात्मक कार्य भी किये जाये। जनपद के एक नेशनल हाइवे एवं एक स्टेट हाइवे को माॅडल सेफ रोड के रूप में चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाये जिससे दुर्घटना में कमी लाई जा सकें।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले आदमी को अगली बैठक में गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) से सम्मानित किया जाये। 

बैठक में अधीक्षण अभियन्ता नरेश चन्द्र, डिप्टी सी0एस0ओ0 डा0 यतेन्द्र राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मनोज कुमार,टी.एस.आई. श्री सूबेदार सिंह, एन.एच.-2 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीलम यादव आदि उपस्थित रही।

           ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...