Skip to main content

Etawah News: एसएमजीआई के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : विद्यार्थियों के कार्य कौशल में वृद्वि एवं व्यवसायिक शिक्षा की फार्मास्युटिकल उद्योग में उपयोगिता को समझाने के उद्देश्य से सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डी0 फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र -छात्राओं को एल्मास बायोटेक प्रा0 लि0 भरथना इटावा में एक शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर एसएमजीआई, इटावा के निर्देशक डा0 यू0 एस0 शर्मा, संस्था की असिसटेन्ट प्रोफेसर श्वेता सिंह सहित प्रवक्ता सुबोध बाबू छात्रों के मार्ग दर्शक के रुप में उपस्थित रहे। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप पोरवाल ने विद्यार्थियों एवं सभी शिक्षकों का उनकी कम्पनी में स्वागत किया एवं सभी छात्रों को कम्पनी द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों के निर्माण, वितरण से लेकर उपयोग इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्था के विभिन्न विभागों, उत्पादों,उनके निर्माण विधि उपकरण जैसे टेबलट, कैप्सूल, फिलिंग मशीन एवं पंचिंग मशीन, कैप सीलिंग मशीन, बेच, उत्पाद, समाप्ति तिथि लेजर प्रिंटिंग मशीन, सीरप फिलिंग मशीन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

संस्था के निदेशक डा0 यू0 एस0 शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का शैक्षिक भ्रमण छात्रों के पाठ्यक्रम की जरुरतों को पूरा करने के साथ-साथ सैद्वांतिक ज्ञान एवं व्यवहारिक अनुप्रयोग के बीच अन्तर को कम करने का अच्छा अवसर प्रदान करता है। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को भविष्य में फार्मास्यूटिकल उद्योग की आन्तरिक कार्य प्रणाली और चुनौतियों को जानने एवं समझने में अच्छी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डा0 विवेक यादव ने शैक्षिक भ्रमण को सम्पन्न कराने के लिए अल्मास बायोटेक को धन्यवाद देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...