Skip to main content

Etawah News : नशा छोड़िए जिंदगी चुनिए : भारत विकास परिषद इटावा तुलसी नशा मुक्ति संगोष्ठी आयोजित

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती  एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद इटावा तुलसी  एवं कौशल्या देवी उ० मा०  विद्यालय टिमरूआ के सहयोग से नगर के पक्का तालाब पर संचालित तीस बिस्तरीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र  में एक संगोष्ठी का आयोजन भारतवर्ष की प्रसिद्ध शासिका महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति एवं अनन्य शिव भक्त रही भारत माँ की पुत्री अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

गोष्ठी में मुख्य वक्ता गोविंद माधव शुक्ला ने उपस्थिति लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि आज के पावन अवसर पर हमे अपने अंदर के  कम से कम एक विकार को दूर करने का संकल्प लेना होगा। मुख्य अतिथि जिला आबकारी अधिकारी विकास द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रति वर्ष सिर्फ नशे के कारण ही लाखों लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं। हमे इस प्रकार के केंद्रों से फिर से नया जीवन अपनाने की प्रेरणा लेनी होगी। स्वतंत्र पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी ने कहा कि हमें स्वयं नशे से दूर होकर दूसरों को भी इससे दूरी बनाने के लिए प्रेरित करना होगा। तुलसी की वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना ने कहा कि हम योग प्राणायाम के जरिए अपने को स्वस्थ व विकारों से मुक्त रख सकते हैं इसे अपनी दिनचर्या में हमें शामिल करना होगा। तुलसी के सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने  तंबाकू से होने वाली कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों  के चित्र दिखाते हुए लोगों को  तंबाकू व धूम्रपान छोड़ने को जागरूक किया।  

तुलसी शाखा अध्यक्ष डॉ कैलाश यादव ने उपस्थिति सभी लोगों को नशा त्यागने की शपथ दिलाई। समाज सुधारक व केंद्र के संचालक रामनरेश आचार्य ने देवी अहिल्या बाई के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही बताया कि केंद्र में मद्यपान की लत को तो  छुड़ाया ही जाता है साथ ही नया जीवन शुरू करने के लिए उन्हें भगवान की भक्ति की प्रेरणा भी दी जाती है। इस समय इस केंद्र पर इटावा व अन्य जनपदों के लगभग 28 मरीज नशा मुक्ति पाकर जीवन सुधारने के लिए प्रशिक्षित हो रहे है।  संगोष्ठी की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के संरक्षक चंद्र मोहन तिवारी ने की एवं कुशल संचालन डी डी बाथम द्वारा किया गया। इस संगोष्ठी में सुदूर जनपदों के मरीजों ने भी अपने विचार व अनुभव साझा किये। आज की इस सफल गोष्ठी में तुलसी शाखा के कोषाध्यक्ष डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता, शमीम बेगम,अंजू चौधरी, मंजू सिंह, संगीता पाल, मौसमी पाल, अत्रि पाण्डे एवं पंकज कुमार सिंह चौहान  सहित अन्य तुलसी सदस्यों व केन्द्र से जुड़े लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। इस आयोजन के समय लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। गोष्ठी के समापन पर केंद्र के संचालक आचार्य राम नरेश आचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...