Skip to main content

Etawah News: डीपीएस के तेजस मिश्रा ने किया जिला टॉप, इन होनहारों ने किया जिले का नाम रोशन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : दिल्ली पब्लिक स्कूल,इटावा हमेशा से ही अपने उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम और अनुशासन के लिए जाना जाता है। आज इसी क्रम में विद्यालय के कक्षा 12 के (PCM) के होनहार छात्र तेजस मिश्रा ने सीबीएसई के घोषित परिणाम में बाजी मारते हुए शानदार 97.20% अंको के साथ विद्यालय सहित जनपद भी टॉप कर दिया । इससे पूर्व भी इसी मेधावी छात्र तेजस मिश्रा ने जेईई मैंस में भी 99.64 पर्सेंटाईल के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया था ।

इसी क्रम में डीपीएस के सोहम लूथरा (PCM ग्रुप) ने 93.20% अंको के साथ दूसरे नंबर पर सफलता प्राप्त की। छात्र रोहित यादव (PCM ग्रुप) ने 92.40 % अंकों के साथ तीसरे नंबर पर सफल रहे। वहीं कृष्णा वर्मा (PCB ग्रुप) ने 90.80% अंकों के साथ शानदार अंक अर्जित किए तो वहीं अन्य छात्र आयुष यादव (PCM ग्रुप) ने 90.60% अंको के साथ शानदार सफलता प्राप्त की। अन्य छात्र छात्राओं में सौम्या धनगर,अंबालिका सिंह (कॉमर्स) ,हर्ष कुमार,गर्व चौबे आदि ने शानदार अंक प्राप्त किए। 

सेंट मेरी इंटर कालेज के इक्षित ने 12 वीं में किया स्कूल टॉप 

होनहार छात्र इक्षित वर्मा ने कॉमर्स स्ट्रीम में 97% अंकों के साथ स्कूल टॉप कर दिया। वहीं विज्ञान वर्ग में मोहम्मद हाशिर 96.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में विज्ञान वर्ग के ही रौनक ने 96.2 % अंको के साथ तृतीय स्थान और विज्ञान वर्ग में ही वंशिका अग्रवाल ने 96.2 % अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में कुल प्रतिभागी 208 छात्र छात्राओं में से 17 छात्र 90 % से अधिक अंक लेकर सफल हुए है वहीं 52 छात्र छात्राएं 80% अंक लेकर सफल रहे। 67 छात्र 70% अंक लेकर सफल रहे तो वहीं 44 छात्र 60% अंको के साथ सफल रहे। कुल 194 छात्र छात्राएं इस परीक्षा में सफल रहे। 

सेंट मेरी इंटर कालेज के पार्थ ने 10 वीं में किया स्कूल टॉप 

सेंट मेरी इंटर कालेज इटावा के होनहार छात्र पार्थ प्रकाश ने 97.4% अंकों के साथ सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा में स्कूल टॉप कर दिया। वहीं ताल्या को 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला। इसी क्रम में नव्या गुप्ता, प्रिया गुप्ता और तन्मय राजावत तीनों छात्र छात्राएं 96.8 % अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहे। सीबीएसई 10 वीं की इस परीक्षा में कुल 297 छात्र छात्राओं में से 55 छात्र छात्राएं 90 % और उससे अधिक अंक लेकर सफल हुए तो वहीं 93 छात्र छात्राएं 80% और उससे अधिक अंक लेकर सफल रहे। वहीं 65 छात्र छात्राएं 70% या उससे अधिक अंक लेकर सफल रहे तो वहीं 52 छात्र छात्राएं 60% अंको के साथ सफल रहे। इस प्रकार कुल 289 छात्र छात्राएं परीक्षा में सफल रहे। 

डीपीएस के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया 10 वीं में टॉप

होनहार छात्र राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 10 वीं कक्षा में 97.6% अंको के साथ स्कूल टॉपर और जनपद के द्वितीय टॉपर होने का गौरव हासिल कर लिया। इसी क्रम में डीपीएस के ही अभिनव वर्मा ने 97.4% अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया । रूद्र प्रताप शाक्य ने 96.6% अंको के साथ तृतीय स्थान,सात्विक गुप्ता 96% अंकों के साथ चतुर्थ,तेजस्वी यादव एवम निष्ठा शुक्ला 95.6 % अंकों के साथ पांचवे स्थान पर रहे। उदिता यादव 95% अंकों के साथ छटवे स्थान पर, मृदुल दीक्षित 94.8 % अंको के साथ सातवें स्थान पर, गौरव यादव 94.6% अंको के साथ आठवें स्थान पर ,हर्ष यादव 93.2 % अंको के साथ नौंवे स्थान पर,आराध्या सिंह 92.4 % अंको के साथ दसवें स्थान पर रहीं।

माउण्ट लिट्रा के अभय राठौर और दिशा सिंह चौहान ने 95% अंको के साथ कक्षा 12 में किया स्कूल टॉप

सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी किये गये परीक्षाफल में माउण्ट लिट्रा जी स्कूल इटावा का प्रदर्शन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शानदार रहा।स्कूल के कक्षा 12 के छात्र अभय राठौर और छात्रा दिशा सिंह चौहान ने 95% अंक प्राप्त कर स्कूल का और अपने माता- पिता का नाम रौशन किया। इसी के साथ शौर्य गुप्ता और आयुष गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

स्कूल के छात्र करन दुबे,रिचा,सौम्या सिंह,मोहिनी ने 92 प्रतिशत,तेजस्व शुक्ला,कुमारी लक्ष्यीका और चाहत ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।स्कूल के 13 बच्चों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किये।स्कूल के 95 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता पिता के आर्शीवाद और अध्यापकों के मार्ग दर्शन को दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...