Skip to main content

Etawah News: नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा/जसवंतनगर: कस्बा के एक मोहल्ला में रविवार की रात को 27 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया है। 

नगर के मोहल्ला लोहा मंडी निवासी योगेंद्र सिंह के पुत्र अजीत चौहान का विवाह 2 दिसंबर वर्ष 2022 में कन्नौज के ग्राम उदैतापुर निवासी बीरेंद्र की पुत्री रीतू सिंह के साथ हुआ था। 27 वर्षीया रीतू सिंह ने रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मकान के दूसरे मंजिल पर स्थित एक कमरे की छत के पंखे में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतिका अपने कमरे में अकेली लेटी हुई थी। सुबह उठने पर आत्महत्या का पता चला। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच टीम बुलाकर जांच की। मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मायके पक्ष के ओर से मिली तहरीर के अनुसार ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतिका के भाई अरुण कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी बहन रीतू को उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न किया करते थे। बहन ने आत्महत्या नहीं की उसके साथ मारपीट कर या हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के ससुराल पक्ष से पति अजीत चौहान, देवर हेमू चौहान, ननद व सास चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...