Skip to main content

Etawah News: अन्तिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह सम्पन्न

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण संकाय, मत्स्य महाविद्यालय एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपने अन्तिम वर्ष के वरिष्ठ छात्रों के सम्मान में ’विदाई समारोह-2024’ का आयोजन बड़ी ही भव्यता के साथ किया । इस अवसर पर विदाई समारोह के अध्यक्ष रहे इटावा जनपद के सुप्रसिद्ध कवि डॉ कमलेश शर्मा द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवल कर समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मंच से कविता पाठ करते हुये अन्तिम वर्ष के छात्रों को विदाई प्रेषित कर उन्होंने अपने प्रमुख काव्य रचनाओं राम हुए है कितने और प्रमाण दें से छात्रों को आशीर्वाद दिया और खूब प्रोत्साहित किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा0 एन0के0शर्मा ने विदाई समारोह में अपनी मिश्रित भावनाओं के द्वारा, छात्रों द्वारा किये गये विकास एवं उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुये अपने आशीर्वचन में कहा कि, हमारे एवं विद्यार्थियों के बीच बिताए गए पल अब समाप्ति की ओर है और आज में आपको विदा करते हुए बेहद भावुक भी हूं लेकिन इसके साथ ही आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मा0 कुलपति डा0 आनन्द कुमार सिंह द्वारा अन्तिम वर्ष के छात्रों को प्रेषित विदाई संदेश में इन छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने जीवन में आने वाली चुनौतियों का हिम्मत से सामना करते रहने के लिये भी प्रेरित किया। 

विदाई समारोह को सफल बनाने में तृतीय वर्ष के छात्रों ने अथक प्रयास करते हुए अपने वरिष्ठ छात्रों को तिलक वंदन करते हुये उनका सम्मान किया। साथ ही वरिष्ठ छात्रों ने भी अपने कनिष्ठ छात्रों के समक्ष कई प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए उनको अवगत कराया कि, अब तीनों महाविद्यालयों के बदलते हुये वातावरण में सभी कनिष्ठ छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे और अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना पूरा समय लगाये। इस अवसर पर दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा0 वेद प्रकाश, महाविद्यालय के उप-कुलसचिव डा0 पी0के0एस0 भदौरिया, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा0 टी0के0माहेश्वरी, ई0 एम0 ए0 हुसैन तथा समस्त गेस्ट फैकल्टी सदस्य की गरिमामयी उपस्थित ने आयोजित कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सिविल लाइन्स, इटावा का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...