Skip to main content

Etawah News: जैन संस्कार शिक्षण शिविर आयोजन की तैयारियां प्रारंभ

 ब्यूरो संवाददाता 

इटावा/जसवंतनगर : विगत 18 वर्षों से लगातार नगर में आयोजित हो रहे जैन संस्कार शिक्षण शिविर की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से पधारे विद्वानो ने आज नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचकर आयोजकों को शिविर से संबंधित दिशा निर्देश दिए एवं उनके सुझावों को सुना। 

उन्होंने कहा जीवन में संस्कारों का बहुत महत्व है हम अपने बच्चों के लिए क्या छोड़ कर जा रहे हैं यह बहुत जरूरी है। छोटे बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण होना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे भविष्य में बच्चे अन्याय, अनीति, अभक्ष्य आदि चीजों से बचकर सही रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे। संस्कारित बच्चे ही समाज की पूंजी हैं। जैन पाठशालाओं का आयोजन भी इसी कड़ी में सकारात्मक पहल है। नगर के जैन मंदिर में प्रतिदिन चल रही जैन पाठशाला की भी तारीफ करते हुए उनने आयोजकों के साथ-साथ पढ़ने वाले सभी बच्चों की प्रशंसा भी की।

आगंतुक विद्वानों ने शिविर की विशेषताओं को किया साझा

शिविर प्रभारी निकेतन जैन व शिविर संयोजक आराध्य जैन ने बताया सर्व जैन समाज के सहयोग से आगामी 7 जून से 15 जून तक इस शिविर का नगर में धूमधाम से आयोजन श्री पार्श्वनाथ दि. जैन मंदिर में किया जा रहा है। पधारे विद्वान पं.अंकुर शास्त्री,पं. आगम शास्त्री एवं पं.अक्षत शास्त्री ने संयुक्त रूप से बताया केकेपीएस उज्जैन, श्री कुंदकुंद स्वाध्याय मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन भिंड के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सैकड़ो नगरों में एक साथ इस शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे देश के 300 से अधिक विद्वानों द्वारा 15000 से ज्यादा बच्चों को जैन संस्कारों का वीजारोपण किया जाता है। जिसमें उनको पाठ्यक्रम के साथ-साथ सभी चीजों को निशुल्क प्रदान करते हुए जिन धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ाने हेतु जैन संस्कारों को सिखाया जाता है। कार्यक्रम में महेंद्र जैन, राकेश जैन, वैभव जैन, प्रदीप जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन टेलीकॉम, सुनील जैन, सुरेश जैन के साथ समाज के वरिष्ठ जन व महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।