Skip to main content

Etawah News : दिनदहाड़े चल रहा है अवैध खनन, जिम्मेदार चुप बैठे

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा/जसवन्तनगर: योगी सरकार भले ही प्रदेश में मिट्टी खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने की बात करती हो, मगर सच तो यह है कि मिट्टी का अवैध खनन आज भी बदस्तूर जारी है। पुलिस की सांठगांठ के चलते दिन-रात अवैध मिट्टी खनन का काम आज भी खुलेआम हो रहा है। खुलेआम दिन दहाड़े अवैध मिट्टी से लदे ट्रैक्टर पिंक बूथ के सामने वाली सड़क पर फर्राटे भरते देखे जा सकते हैं। अवैध खनन का कार्य क्षेत्र में तेजी से चल रहा है। मिट्टी का अवैध खनन कराया जा रहा है। 

रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक में अवैध खनन से निकलने वाली मिट्टी भरकर ट्रैक्टर ट्राली यमदूत बनकर सड़क पर दौड़ते हैं। क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि कई गांव के पास स्थित खेतों से दिन रात मिट्टी का अवैध खनन होता है। दिन दहाड़े नेशनल हाईवे पर स्थित पिंक बूथ के सामने हाईवे चौराहे की सड़क से मिट्टी लदे ट्रैक्टर निकलना शुरू हो जाते हैं। यह सिलसिला दिन भर जारी रहता है। अधिक से अधिक मिट्टी डालने की होड़ में ट्रैक्टर चालक फर्राटा भरते हैं। इसके अलावा कचौरा मार्ग बलरई मार्ग, नगला अर्जुन जमुना बाग, छिमारा मार्ग से भी मिट्टी खनन की जाती है। क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला बेरोकटोक जारी है। सैकड़ों ट्रैक्टर मिट्टी खुलेआम दिनदहाड़े ले जाया जा रहा है। शासन के निर्देश के बाद भी मिट्टी का अवैध खनन रुक नहीं रहा है। थाना क्षेत्र के कई गांवो के समीप खेतो में चल रही जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात मिट्टी से लदे ट्रैक्टर एक स्थान से दूसरे स्थान पर मिट्टी ढो रहे हैं। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। जिस खेत से मिट्टी का खनन होता है, वहां जमीन नीची हो जाती है। आसपास के खेतों की उपजाऊ मिट्टी बरसात के पानी के साथ खनन वाले खेत में चली जाती है। जिससे पास के खेतों को भी नुकसान होता है।दिनदहाड़े हो रहे अवैध खनन पर स्थानीय जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। सूत्रों के मुताबिक हलका सिपाहियों की सांठगांठ से मिट्टी के अवैध खनन का काला कारोबार हो रहा है।थानाक्षेत्र के कई गांवों में दिन के उजाले में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत सिंह ने बताया कि ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नही आया है। मौके पर टीम को भेजकर पड़ताल करा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...