Skip to main content

Etawah News: आग से हो रही दुघर्टना को रोकने के लिये बाजार में दमकल की गाड़ी स्थाई रूप से खड़ी की जाये

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : भारतीय उधोग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में शहर के होटल लीला पैलेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के संयोजन में सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार कर उनका निदान कराने के लिये सभी पदाधिकारियों की एकमत राय हुई। 

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी में दुकानों एवं नई मंडी आदि में आग लगने की घटना को देखते हुये बाजारो, नई मंडी एवं कस्बो में अग्निशमन विभाग दमकल की गाड़ी खड़ी करे जिससे आग लगने की घटना पर तुंरन्त काबू पाया जा सके। 

अंकित जैन बने शहर व्यापार मंडल के सचिव

शहर अध्यक्ष रजत जैन ने कहा बाजार में बीच सड़क पर अनाधिकृत रूप से दो पहिया वाहन खड़े होते हैं जिससे जाम की समस्या के साथ आपात स्थित में फायर बिर्गेड एम्बुलेंस आदि गाड़ी में निकलने में काफी दिक्कत आती है प्रशासन मिड वे पार्किंग समाप्त करा कर छोटे वाहन चिन्हित स्थान पर खड़े कराये। व्यापार मण्डल ने सभी दुकानदारों से अपील की है वह अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करे। भारतीय उधोग व्यापार मण्डल ने शहर कमेटी का विस्तार करते हुये किराना व्यापारी अंकित जैन को शहर सचिव मनोनीत करते हुये नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता के भाई के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि दी गई। बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन, महिला जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य शुभा चौहान, जिला उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, हिमांशू सैनी जिला कोषाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित, शहर महामंत्री सर्वेश जोशी, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, आशीष जैन, अत्रि दीक्षित आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...