Skip to main content

Etawah News : अर्चना मेमोरियल में पांच दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : अर्चना मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कॉलेज, इटावा में 21 मई से 25 मई तक पांच दिवसीय समर कैम्प आयोजित किया गया जो बेहद ही शानदार रहा। शुरूवात से समर कैम्प में प्रतिभाग करने वाले बच्चे बेहद ही उत्साहित और ऊर्जा से भरपूर नजर आये। समर कैम्प में प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने मोबाइल इलेक्ट्रानिक गेजेट, को छोड़कर प्रतिदिन योगाभ्यास भी किया। इसके साथ ही क्राफट इन्डोर आउटडोर गेम जैसे खो-खो, क्रिकेट, बास्टेकबाल, कैरम, डांस, आर्ट एवं क्राफट म्यूजिक कराटे के साथ-साथ योगा, संस्कारशाला, आत्मरक्षा हेतु जूडो, कराटे का विशेष प्रशिक्षण भी लिया तथा व्यक्तिगत विकास जैसी अलग-अलग र्स्पधाओं में भी बच्चों ने खूब आनन्दित होकर प्रतिभाग किया। 

नन्हें मुन्हें बच्चोें के लिए विद्यालय में एक छोटा स्वीमिंग पूल लगवाया गया। जिसका बच्चों ने भरपूर आनन्द उठाया। पांचवें दिन पर्यावरण की महत्ता एवं प्राकृतिक अवलोकन के लिए बच्चों को इटावा के डा. राममनोहर लोहिया उघान पार्क (कम्पनी गार्डन) ले जाया गया। जहां पहुंचकर बच्चे खुशी से झूम उठे। पांचवें दिन विद्यालय में कुम्हार द्वारा देसी तकनीक से बच्चों को मिट्टी के बर्तन बनाना सिखाया गया। जो कि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसमें बच्चों ने अपने नन्हें मुन्नें हाथों से दिए, गिलास आदि बनाये और मोबाइल, कम्प्यूटर व इण्टरनेट की दुनिया से निकलकर मिटृटी के करीब आकर उसकी खुशबू को करीब से महसूस किया। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक विपिन पटेल द्वारा रसायन विज्ञान के विभिन्न प्रयोग बताये गये।

कैम्प में अन्तिम दिन विद्यालय में मास्टर शेफ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गर्मियों में खान-पान का विशेष ध्यान रखने और छुटिृयों में फास्ट फूड व जंक फूड  छोड़कर मौसम के अनुसार मिलने वाले फलों के सेवन के लाभ एवं प्राकृतिक सौंदर्य को जानने एवं प्रकृति के करीब जाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती असरा अहमद ने कहा कि, इस तरह की गतिविधि शारीरिक एवं माानसिक विकास में विशेष सहायक होती है। बच्चों को इस तरह के आयोजन मे प्रतिभाग जरूर करना चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके साथ ही साथ  उन्होने बताया कि, इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय में आगे भी होता रहेगा । उन्होंने अभिभावकों से इस तरह के कैम्प में प्रतिभाग कराने का अनुरोध भी किया।  इसी जोश के साथ बच्चेों से ग्रीष्मकालीन गृहकार्य को पूरा करने के साथ  साथ 1 जुलाई से विद्यालय में नियमित आने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर एसएमजीआई के चेयरमेन डा. विवेक यादव ने कहा कि,इस तरह की विशेष गतिविधियों से बच्चों का मानसिक तनाव कम होता है एवं पढाई के साथ साथ वे विभिन्न क्रिया कलापों में प्रतिभाग करके वे मानसिक रूप से मजबूत हो जाते है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को नियमित रूप से खेलकूद की विशिष्ट गतिविधि में भी अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए।

समर कैम्प को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार, फैजान खान, विवेक गुप्ता, रश्मि श्रीवास्तव, नेहा, जुकती,बिंदिया चतुर्वेदी, दीपिका, संजीव, ईश्वर दयाल, अनामिका, उत्कर्ष,विजयश्री, सायरा, संरजना, रेणुका, प्रीती गोयल प्रीति बाथम, वंश ,प्रवीण आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया 

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...