Skip to main content

ETAWAH NEWS : पुलिस सभागार में जे जे एक्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा: पुलिस लाइन सभागार में एसपी क्राइम सुबोध गौतम की अध्यक्षता में जे जे एक्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एक्ट से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। 

           एसपी क्राइम सुबोध गौतम ने कहा कि जुवेनाइल मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना वरती जाए। पुलिस बाल कल्याण अधिकारी इस संबंध में नियमित ज्ञानार्जन करते रहें तथा ग्रुप डिस्कशन भी अवश्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में नियमित अंतराल पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी शामिल अवश्य हों। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

          जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देशन में पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपराध में संलिप्त बच्चों के साथ सामान्य व्यवहार करना चाहिए उन्हें बिना वर्दी पहने ही बाल कल्याण समिति अथवा बाल न्याय बोर्ड कै समक्ष पेश करना चाहिए। पेश करने से पूर्व चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाना आवश्यक है यदि आयु संबंधित कोई प्रपत्र नहीं है तो बाल न्याय बोर्ड के आदेश पर ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाना चाहिए। 

           श्री गुप्ता ने बाल कल्याण समिति व बाल कल्याण बाल न्याय बोर्ड की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी तथा देखरेख व आवश्यकता वाले बच्चों की विभिन्न श्रेणियां बताईं तथा उन्हें पेश करते समय निर्धारित प्रारूपों को भरने की भी जानकारी दी। कार्यशाला में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य, चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कोऑर्डिनेटर कीर्ति गुप्ता, आंकड़ा विश्लेषक उमर मुर्तजा, अलावा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी विजय कुमार पांडेय उनके साथ रहे।

            इस दौरान थाना जीआरपी, सिविल लाइन, कोतवाली, जसवंतनगर, बलरई, इकदिल, बढ़पुरा, चकरनगर, सहसों, बकेवर, ऊसराहार, भरेह, बिठौली, चौबिया आदि जनपद के विभिन्न थानों से पुलिस बाल कल्याण अधिकारी के रूप में नामित सब इंस्पेक्टर तथा महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...