Skip to main content

Etawah News: घर में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा/जसवंतनगर: कस्बा के थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलमंडी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए तथा पुलिस ने मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

नगर के मोहल्ला रेलमंडी में शुक्रवार की शाम 50 वर्षीय दर्शन सिंह राठौर पुत्र अमर सिंह उसके ही घर में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पड़ोसियों को बंद घर से बदबू आने से घटना का पता चला है। बताया गया है कि मृतक की पत्नी स्नेहलता उर्फ मोहिनी कुछ दिनों पूर्व अपनी 8 वर्षीया पुत्री दीक्षा के साथ अपने मायके लखना के गांव अस्तपुर गई हुई थी। मृतक का विवाहित पुत्र अमित अपने पिता के साथ घर पर रह रहा था। यह भी बताया गया है कि मृतक का पुत्र अमित शराब पीने का आदी है। पड़ोसियों को उसके घर से बदबू आने पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने मृतक की पत्नी व पुलिस को सूचना दी। पत्नी के आने के बाद घर मे देखा कि दर्शन सिंह रक्तरंजित अवस्था मे पड़ा हुआ है। देखने से प्रतीत हुआ कि उसकी तेज हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। बताया गया हैं कि मृतक का पुत्र गुरुवार सुबह घर से अपनी ननिहाल अस्तपुर चला गया था। मृतक हलवाई का कार्य करता था। मृतक की बड़ी बेटी आरती का विवाह हो चुका है।

मृतक के साले राजेश कुमार ने पुलिस की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके बहनोई की हत्या उसके भांजे अमित ने की है। साथ ही ये भी बताया है कि उसकी बहन का मानसिक संतुलन ठीक नही है।घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, थाना प्रभारी कपिल दुबे मई फोर्स के घटना स्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉडम के लिए भेज दिया है पोस्टमॉडम की रिपोर्ट आने पर हत्या का सही कारणों का पता चल सकेगा। कि हत्या कैसे हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...