Skip to main content

Etawah News: माधव श्री जी सेवा संस्थान में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन हुआ कृष्ण लीला गोवर्धन पूजन का वर्णन

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा/जसवंतनगर: माधव श्री जी सेवा संस्थान पिपरादी रोड़ सिसहाट धाम पर बाबा खाटू श्याम मंदिर एवं वृद्धा आश्रम क़ी पहली वर्ष गाँठ पर साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।  

श्रीमद्भागवत कथा का पांचवा दिन सरस कथा वाचिका परम पूज्य गुंजन किशोरी शास्त्री के मुखार बिन्द से कृष्ण लीलाओं का जीवंत वर्णन तथा गोवर्धन पूजन किया गया

बताया ज़ब भगवान श्री कृष्ण मांटी खा लेते है तो मैया यशोदा कान पकड़ कर भगवान का मुँह खुलवाती है जैसे ही भगवान अपना मुँह खोलते है तो मैया यशोदा को मिट्टी क़ी जगह सारे ब्रह्माड के दर्शन करा देते है ये सब दृश्य देखकर मैया आश्चर्य चकित हो जाती है उसकी कुछ समझ में नहीं आता है गोबर्धन पूजा पर बताया गोकुल बासियों को इंद्र के प्रकोप से बचने के लिए भगवान कृष्ण अपनी ऊँगुली पर गोबर्धन पर्वत को उठा लेते है 

इंद्र ने लगातार सात दिनों तक वारिस क़ी फिर उसका पानी कहाँ गया बताया एकवार माँ सीता ने संतों क़ी परीक्षा लेनी चाही और राम से बोली हमको आज तक ऐसा कोई संत नहीं मिला जिसे हम भरपूर भोजन खिला सकती. भगवान राम सीता के मन की जान गये तो उन्होंने अगस्त मुनि को बुला लिया और सीता से कहा इनको भोजन कराना है 

रसोई में खाना बनने लगा तो अगस्त को खाना खाने को बैठा दिया गया सीता देखती जा रही है ये संत तो खाने के लिए तो मना ही नही कर रहे है. उनका जितना राशन था वह सब खत्म होने लगा तो उनको फिर राम की ही याद आई राम ने कहा क्या बात है सीते, तो सीता ने बतलाया सारा राशन तो खत्म होने बाला है और इस संत का पेट ही नहीं भर रहा है तब राम ने बताया कि चार पत्ते तुलसी के मिला दो. जैसे ही सीता ने ये सब किया तो संत को तुरंत डकार आ जाती है. अब वो पानी मांगते है तो सीता डर जाती है ज़ब इन्होने भोजन इतना खाया है तो पानी कितना पियेंगे. राम ने कहा अगस्त मुनि जी महाराज इस युग में हम मर्यादा में हूँ ज़ब हमारा अगला अवतार कृष्ण रूप में होगा तब हमारी कोई मर्यादा नहीं होगी. हम सोलह क्लाओं से परिपूर्ण होंगे तब आप जितना पानी पीना चाहो पी लेना आज अगस्त मुनि पर्बत पर बैठे है इंद्र ने जितना भी जल बर्षाया था सारा का सारा अगस्त मुनि ही पी गये। 

कथा के दौरान श्रोताओं को भीषण गर्मी को बढ़ता देख संस्थान के व्यवस्थापकों के द्वारा मीठा शर्बत पानी का वितरण किया गया जिससे श्रोताओं में कथा वाचिक के भजन सुन कर रसमय रसोपान होकर खूब थिरके।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...