Skip to main content

Etawah News : शादी के लिए दबाव बनाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो वायरल

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा / सैफई : क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी गुड्डू यादव के 21 वर्षीय पुत्र ऋषभ यादव के आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवक को शादी के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मरने से पहले युवक ने दो वीडियो बनाए थे। जिसमें उसने अपने मकान मालिक उसके सहयोगियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया हैं। हालांकि अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मालूम हो क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी गुड्डू यादव के 21 वर्षीय बेटा ऋषभ यादव बीएससी फाइनल का छात्र था और इटावा में ऊसर अड्डा के पास किराए के मकान में रहता था। वहां से दरोगा की तैयारी कर रहा था। 

रविवार को शाम को 5 बजे घर आया था। सोमवार की सुबह 6 बजे मोटरसाइकिल से इटावा निकल गया था। सोमवार दोपहर 2:00 बजे अपने मामा राकेश कुमार से वीडियो कॉल की और छोटे भाई से मोबाइल फोन पर बात करते हुए कहा नगला बहादुर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरा शव उठा ले जाना यह सुनते ही स्वजनों के होश उड़ गए। और स्वजनों नें खोजने के लिए नगला बहादूर की तरफ दौड़े तब आगे जाकर देखा नगला बहादुर के पास नहर पटरी के किनारे झाड़ियां के बीच खड़े जामुन के पेड़ पर गमछा से गले में फंदा बना हुआ शव लटकता हुआ मिला। पास मे मोबाइल फोन पड़ा था मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। स्वजनों ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे,हवाई पट्टी चौकी पवन शर्मा नें फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए और उसके बाद शव को कब्जे मे लेकर मेडिकल यूनिवर्सिटी में बने शव ग्रह में रखवाया था। और जांच पड़ताल शुरू की थी। मृतक के मोबाइल में दो वीडियो मिले है। जिसमें वह बोल रहा है कि मैं ऋषभ कुमार पुत्र गुड्डू यादव में बहुत परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार अनीता यादव पत्नी इंद्रपाल सिंह व भोपाल, शैलेश,स्नेहा यादव एवं उसके परिवार है। उन्होंने मुझे इतना टॉर्चर किया शादी के लिए इतना मजबूर किया। और लास्ट में आकर उन्होंने मेरे साथ बहुत बड़ी बदतमीजी की।मैं इन सबसे तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा हूं मेरी मौत की जिम्मेदार यह सब है इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।

दूसरे वीडियो में उसने कहा और जितने भी उस लड़की के खिलाफ सबूत हैं वह मेरे फोन में है। रिकॉर्डिंग है और शैलेश कुमार वह लड़का है उसने मेरे साथ बदतमीजी की है इन लोगों ने मिलकर हमें ब्लैकमेल किया है। मेरे सारे सबूत एवं उसे लड़की के सारे सबूत मेरे फोन में है। उसे लड़की के पूरे खानदान को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

थाना पुलिस ने मंगलवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...