Skip to main content

Etawah News: भारत विकास परिषद मित्र शाखा की कार्यकारिणी गठित

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : भारत विकास परिषद मित्र शाखा इटावा का पंचम दायित्व ग्रहण समारोह मधुबन वाटिका में आयोजित हुआ जिसकी नवीन कार्यकारिणी में अरविंद चौधरी ने अध्यक्ष, अजय प्रकाश मिश्रा ने सचिव, कवि रोहित चौधरी ने कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती ममता पांडे महिला संयोजिका के अलावा राजीव रंजन तिवारी उपाध्यक्ष प्रथम एवम श्रीमती स्नेहलता उमराव द्वितीय, लोकेश मिश्रा उप सचिव समेत शाखा के नए सदस्यों ने अपने अपने दायित्वों की शपथ ली। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। परिषद के पांचाल प्रांत के महासचिव संजय मिश्रा ने शपथ अधिकारी के रूप में नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। शाखा के निवर्तमान सचिव राजेश कुमार दुबे ने वर्ष भर हुए कार्यक्रमों एवं आय व्यय का ब्योरा दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प समग्र ग्राम विकास हरि नारायण चतुर्वेदी ने कहा कि भारत विकास परिषद दुनिया में सेवा का सबसेअद्वितीय संगठन है, जो भारतीय संस्कृति के संवर्धन में सतत रूप से लगा हुआ है, जिसमें न्यायाधीश, अधिवक्ता, शिक्षक, साहित्यकार, डॉक्टर, अधिवक्ता, सी.ए.,व्यापारी से लेकर समाज के सभी वर्गों के समाजसेवी प्रबुद्धजन जुड़कर अपने को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने प्रत्येक सदस्य से कम से कम एक एक सदस्य को परिषद से जोड़ने का आह्वान भी किया।

भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत के अध्यक्ष डा. रमेश चंद्र शुक्ला ने संगठन की कार्य पद्धति एवं प्रोटोकाल के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं भारतीय मूल्यों पर आधारित स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत बनाना भारत विकास परिषद का मुख्य ध्येय है। इसमें जुड़ने वाले लोग इससे कुछ लेने नहीं बल्कि देने की भावना से आते हैं। उन्होंने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 


कार्यक्रम संयोजक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी ने कहा कि, संपर्क, सेवा, संस्कार, सहयोग एवं समर्पण के पांच सूत्र व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को स्वस्थ, समृद्ध व संस्कारित बनाते हैं। दायित्व ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष मेजर जन्मेजय पांडे एवं प्रांत की संयोजिका नीलिमा चौधरी ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की। परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु एक नई पहल की शुरुआत करते हुए नवींन पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों को पौधे प्रदान कर जनमानस को एक अभूतपूर्व सन्देश दिया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर ग्लोवल वार्मिंग को रोक जा सके।सभी का आभार शाखा अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने व्यक्त किया मंच संचालन स्नेहलता उमराव ने किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के संरक्षक अरविंद तिवारी, मुन्ना लाल वर्मा, अनुपम तिवारी, श्रीमती संगीता मिश्रा, वीर शिरोमणि तिवारी, अनुराग गुप्ता, के के त्रिपाठी, हरिदत्त दीक्षित, राजेन्द्र दीक्षित, महेश चंद्र तिवारी, सुधीर कुमार मिश्रा, रामप्रकाश वर्मा, श्रीमती रत्नकुमारी वर्मा, नृपेंद्र चौहान, शिव दत्त, ममता पांडे, संगीता मिश्रा, प्रदीप तिवारी, दीपेंद्र तिवारी, अमित पांडे, दीपक तिवारी, नीरज मिश्र, रवि तिवारी, अजय शर्मा, विनय मिश्रा, डॉ0 गिरिजेश सक्सेना, कुलदीप चौधरी, ऋषि मिश्रा, हर्ष शर्मा, प्रशांत तिवारी, अंकित तिवारी, अंकुर तिवारी, अमित तिवारी, बँटी वाजपेई, प्रियांक मिश्रा, बंटी चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, राजेश चौहान, सूर्यकांत त्रिपाठी, विनय मिश्रा (टिल्लू) दिलीप मिश्रा, ओम चौधरी, कृष्णा तिवारी, प्रणव दीक्षित, मोनू चौहान, रवि मिश्रा, स्वतंत्र कुमार, ब्रजेश मिश्रा, मंजुल मिश्रा, अवधेश सविता, सौरभ चौधरी, रमाकांत मिश्रा आदि का का विशेष सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...