Skip to main content

Etawah News : पुरस्कार पा खिले तिरुपति सैनिक एकेडमी के नन्हे मुन्नू के चेहरे

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा/छिमारा : इटावा स्थित तिरुपति सैनिक एकेडमी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया  l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  एस एस पी  इटावा की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम राय वर्मा जी उपस्थिति रही  l कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि   नीलम राय वर्मा जी ने  मां शारदे व तिरुपति बालाजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया  l कार्यक्रम के इसी क्रम में सरस्वती वंदना एन सी सी  कैडेट रुचि द्वारा प्रस्तुत किया ll तत्पश्चात कार्यक्रम  की मुख्य अतिथि नीलम राय वर्मा जी का स्वागत तिरुपति सैनिक एकेडमी की  प्रधानाचार्या शाहीन खान ने बैच लगा व पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया ll कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का स्वागत तिरुपति सैनिक  एकेडमी के विभिन्न अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने बैच लगा कर किया l कार्यक्रम में वार्षिक रिपोर्ट तिरुपति सैनिक एकेडमी की प्रधानाचार्या शाहीन खान के द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने तिरुपति सैनिक एकेडमी के लक्ष्य व उसे पाने के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया एवं अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठावान किस प्रकार होना है व सदैव दिन प्रतिदिन हमें अपने कामों के लिए शत प्रतिशत प्रयास किन नए आयाम  के साथ संचित करना है  इत्यादि बिंदुओं पर जोर देते हुए अंत में होनहार और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके पुरस्कार वितरण समारोह के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ll

कार्यक्रम को गति प्रदान करते  हुए तिरुपति सैनिक एकेडमी के छोटे नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जैसे कि दिल है छोटा सा छोटी सी आशा गाने पर नृत्य व देश भक्ति की भावनाओं को निछावर करने के लिए तेरी मिट्टी में मिल जावा, इंडिया वाले एवं जलवा जलवा आदि गानों पर अपने नृत्य से सभी दर्शकों का मनमोहन लिया  ll सांस्कृतिक कार्यक्रम की इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते  हुए नन्हे मुन्ने कलाकारों ने भगत सिंह की जीवन पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया जिसे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीलम राय वर्मा जी के द्वारा बहुत ही सराहा गया और उसकी तारीफ भी की गई ll कार्यक्रम की अगली पेशकश संदली मोहन ने सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को बधाई प्रेषित करते हुए उन्हें आने वाले समय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किस प्रकार से दृढ़ संकल्पित होना चाहिए इसकी भावना को अपने शब्दों के द्वारा प्रेषित किया ll

कार्यक्रम की किसी  कड़ी  में उपस्थिति कार्यक्रम की  मुख्य अतिथि नीलम राय वर्मा जी ने सभा को संबोधित करते हुए भारतीय ध्वज के विभिन्न आयामों को अपने शब्दों की माला में  पिरो  करके हम सब के बीच साझा किया साथ ही साथ उन्होंने भगत सिंह, महात्मा गांधी ,रानी लक्ष्मीबाई ,बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस इत्यादि स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय बिंदुओं को हम सब के बीच साझा किया  ll पुरस्कार वितरण समारोह में एकेडमी  के गत वर्ष 2023 -24 के अपने-अपने कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को  एकेडमी की ओर से शील्ड व प्रमाण पत्र देकर उनका सभी का हर्षवर्धन किया   l इसी क्रम में एनसीसी  से प्रिया को बेस्ट कैडेट का अवार्ड दिया गया एवं कंचन ,अखिलेश, सचिन ,अंकित एवं अनीता को भी मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए गए l

 एन एस एस में प्रिय पुत्री श्री हेमंत कुमार को वेस्ट वॉलिंटियर का पुरस्कार  एवं आदेश को बेस्ट सपोर्टिंग लीडर एन एस एस का अवार्ड दिया गया ll सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग   किए सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए एवं उनका हर्षवर्धन किया गया ll मुख्य अतिथि के रूप में पधारी नीलम राय वर्मा जी को पूनम चौहान एवं शाहीन खान के द्वारा एकेडमी  का प्रतिक चिन्ह प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया  ll कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य प्रवक्ता पुनीत मिश्रा ने निभाया जिन्होंने सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया ll कार्यक्रम के इसी क्रम में तिरुपति सैनिक एकेडमी  की उप प्रबंधिका पूनम चौहान ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त एवं सभी उपस्थित अभिवाहक  एवं प्यारे बच्चों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ढेर सारी बधाइयां प्रेषित की  तथा उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार तिरुपति सैनिक  अकैडमी दिन प्रतिदिन   अपने उत्कृष्ट कार्यो के द्वारा अपने ग्रामीण अंचलों में एक विशिष्ट पायदान हासिल करने में श्रेष्ठ सिद्ध हुआ है ll

कार्यक्रम में तिरुपति सैनिक एकेडमी के  प्रधानाचार्या शाहीन खान, अध्यापक दानिश खान ,उमेश  सिंह,अशोक जी ,वीरपाल जी एवं अध्यापिका दीपिका जी, संगीता जी, मुनिता जी ,प्रियंका जी ,अंकिता जी, आराध्या जी आदि उपस्थित रहेll कार्यक्रम में विशेष योगदान मनमोहन एवं मदन मोहन ने निभाया ll कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ll


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...