Skip to main content

Etawah News : आईएमए ने कोलकाता की घटना को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : कोलकाता में मेडिकल कालेज की डॉक्टर की जघन्य हत्या की घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर किया है।आज देश के अस्पतालों में चिकित्सकों को विभिन्न प्रकार खतरों व भय के बीच काम करना पड़ता है।अक्सर अस्पताल में घटनाएं होने के बाद चिकित्सक वर्ग को न्याय नहीं मिल पाता है।आज चिकित्सक अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित है। कोलकाता की घटना में निष्पक्ष व विश्वसनीय जांच करने की मांग देश भर के चिकित्सक कर रहे है।

आईएमए इटावा के सभी चिकित्सकों ने आईएमए हाल पक्का तालाब पर एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर पैदल चलते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए कचहरी प्रांगण में सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

आईएमए के पदाधिकारी और सदस्य डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा है कि इस प्रकरण में कार्रवाई कुछ ऐसी होनी चाहिए, जिसका कठोर संदेश अराजक तत्वों तक जाए,जिससे ऐसे अराजक तत्वों के मन में कानून का भय व्याप्त हो व इस तरह की घटनाओं में लगाम लगे।कोलकाता की घटना को लेकर आईएमए इटावा के चिकित्सक आपसे निम्न बिन्दुओं के सन्दर्भ में अपनी मांगो को आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे है। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, मामले में त्वरित सुनवाई कर दोषियों को अधिकतम सजा दिलाई जाए।डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सभी प्रकार की अराजक घटनाओं से बचाने केलिए एक केंद्रीय कानून बनाया जाए।सभी स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए।राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को देश के किसी भी इलाके में काम कर रहे मेडिकल छात्रों और सभी आधुनिक चिकित्सा डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित सख्त नियमों को लागू करने का अधिकार दिया जाए।

आईएमए के चिकित्सकों की आपसे अपेक्षा है कि आप हमारी मांगो को पूरा करके देश भर के चिकित्सकों को भयमुक्त परिवेश प्रदान करेंगे।जिससे चिकित्सक समाज को अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दे सकेंगे। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देते समय डा.एससी गुप्ता,डा.डीके सिंह,डा.वीके गुप्ता,डा.रमाकांत रावत,डा.रजनी रावत,डा.डीके दुबे, डा.ममता सिंह,डा.अमिताभ श्रीवास्तव,डा.संजीव यादव, डा.बलबीर सिंह,डा.किरन, डा. मनोहर सिंघल,डा.पीके गुप्ता, डा.पीसी पाण्डेय,डा.सीएस दुबे, डा.धर्मेन्द्र सिंह,डा.हबीब,डा. हिमांशु प्रताप सिंह,डा.शोभित मेहरोत्रा सहित आईएमए के सभी पाधिकारी, सदस्य चिकित्सक उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...