Skip to main content

Etawah News : चौ० सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ प्रशिक्षण शुरु

संवाददाता ऋषिपाल सिंह 

इटावा/जसवंतनगर- चौ० सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स के फार्मेसी कॉलेज में बी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम 28 अगस्त 2024 को आयोजित किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बताया कि छात्र फार्मेसी संस्थान में प्रवेश लेकर कम समय में अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते है। वह सभी नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का संस्थान में प्रवेश लेने पर शुभकामनाएं देते है तथा सभी छात्र शिक्षकों द्वारा दिखाये मार्ग पर चल कर अवश्य ही सफलता को प्राप्त करेंगे। 

वर्तमान समय में चिकित्सा विभाग ही एक ऐसा विभाग है जो छात्रों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है। संस्थान के प्राचार्य प्रदीप कुमार यादव ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र के बारे में अवगत कराया और संस्थान में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में परिचय कराते हुए छात्रों को संस्थान के नियमों से भी अवगत कराया कि उन्हे आने वाले समय में किस प्रकार से अपने कार्य को सकुशल संपन्न करना है । 

संस्थान के अंदर विभिन्न प्रकार की प्रयोगशालाओं मैं मौजूद उपकरणों से नव प्रवेशित छात्रों को अवगत कराया तथा उनसे सम्बन्धित दिशा निर्देश भी दिए गए । संस्थान के विभिन्न विभागों पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष म्यूजियम, एवं विभिन्न कक्षाओं को देखकर विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति आश्वस्त नजर आए । विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग लिया । संस्थान के प्रोफेसरों ने फार्मेसी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को अवगत कराया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की । इस मौके पर संस्थान के निर्देशक, प्राचार्य एवं सभी शिक्षक मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...