Skip to main content

Etawah News : प्रधान पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/उदी : बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आवारी के प्रधान पति मनोहर भदौरिया की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत। उनका अधजला शव संदिग्ध स्थिति में बैड पर पड़ा मिला। थाना पुलिस की सूचना पर पहुंचे एस पी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम द्वारा जांच शुरू की गई है। मृतक भदौरिया की प्रधान पत्नी शिवानी भदौरिया अपने मायके गई थी जिनका इंतजार किया जा रहा था।

ज्ञात हो कि थानां एवं ब्लॉक बढ़पुरा के ग्राम अवारी के प्रधान शिवानी भदौरिया के पति मनोहर भदौरिया अपने आवास पर अकेले ही थे। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर प्रधान पत्नी दो दिन पूर्व अपने मायके जबलपुर एम पी गई हुई थी। शनिवार शाम तक गांव के लोगो के द्वारा उन्हें अपने आवास पर देखा गया था। रविवार दोपहर तक उनके आवास से बाहर न निकलने पर पड़ोस के लोगो ने चिंता जाहिर की।

उनके आवास के मेन गेट पर अंदर से ताला लगा हुआ था,जिस पर लोगों ने मैन गेट की दीवार के ऊपर से छलांग लगाकर कमरा खोल कर देखा गया तो भौचक्के रह गए। मनोहर अधजली अवस्था में बेड पर पड़े थे। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।थानां बढ़पुरा प्रभारी गणेश शंकर द्ववेदी द्वारा फोर्स के साथ पहुंचकर बरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के साथ घटना स्थल से 50 मीटर आसपास क्षेत्र को जनता के लिए प्रतिबंधित किया गया।घटना के संबंध में मृतक के भाई मनोज भदौरिया ने कहा कि मेरे भाई की एक सोची समझी रणनीति के तहत योजना बनाकर हत्या की गई है। जिसमें इटावा के कुछ मेरे भाई दुश्मन और गांव के कुछ लोगो की मिली भगत हो सकती है।देर शाम को बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार द्वारा निरीक्षण के बाद बताया कि जानकारी के अनुसार प्रधान पति मनोहर घर अकेले थे उनकी पत्नी मायके गयी थी।उन्होंने कहा घटना की जांच के लिए फोरेंसिक एवं सर्विलांश आदि टीमों को लगाया गया है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फोटो ग्राफी,वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है।जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उस पर कार्यवाही की जावेगी। इस दौरान एस पी सिटी श्री त्रिपाठी के अलावा क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर नागेंद्र चौबे,उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव के अलावा थानां बढ़पुरा,थानां पछायागांव,थानां चकरनगर सहित तमाम थानां की पुलिस भी मौजूद रही। देर शाम तक जांच कार्यवाही जारी थी।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...