Skip to main content

Etawah News: बीहड़ी इलाके में तेंदुए की चहलकदमी से भयभीत ग्रामीण

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर : क्षेत्र के बीहड़ी इलाके में  तेंदुए की चहलकदमी से भयभीत ग्रामीणों से वन विभाग के अधिकारियों ने सावधान रहने के साथ - साथ सुनी - सुनाई बातों पर गौर न करने की अपील करते हुए प्रतिबंधित वन क्षेत्र में  न जाने की चेतावनी भी दी है।

         

        वन क्षेत्राधिकारी बसरेहर रेंज अमित कुमार सिंह सिसोदिया ने यहां अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में अपील की क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति के बारे में तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही है जिससे ग्रामीण भयभीत हो रहे हैं उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग सुनी सुनाई बातों को स्थान न दें बल्कि जिसके भी हवाले से समाचार दें वह स्वयं प्रत्यक्षदर्शी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले ग्राम जसोहन में तेंदुआ देखा गया था यह समाचार एकदम सही था , वन विभाग की टीम ग्रामीणों की सूचना पर जब तक वहां पहुंची तब तक तेंदुआ भाग चुका था लेकिन इसके बाद मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जहां-जहां तेंदुए के उपस्थित होने के बारे में बताया गया था वहां वन विभाग की टीम ने काफी सघन खोजबीन की लेकिन कहीं पर भी तेंदुए के उपस्थित होने के पद चिन्ह नहीं दिखाई दिए और ना ही किसी व्यक्ति ने यह बताया कि उसने तेंदुए को उक्त स्थान पर देखा है।

     श्री सिसोदिया ने पत्रकारों से अपील की कि वे इस कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी के साथ उपलब्ध है , हमें सही जानकारी का इंतजार है। उन्होंने ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी के प्रतिबंधित क्षेत्र में ना तो स्वयं जाएं और ना ही अपने पशुओं को ले जाए उस इलाके में जाना प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने  वाले के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा सकता है। 

            उन्होंने कहा कि ग्रामीण  बच्चों को अकेले जंगल की ओर न जाने दें और अगर बहुत जरूरत हो तो कई लोग एकत्र होकर जाएं वरना खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर तेंदुआ इस क्षेत्र में नहीं पाया जाता है लेकिन बरसात के कारण आसपास के किसी अन्य क्षेत्र से भटक कर यहां के जंगलों में पहुंच गया है यद्यपि तेंदुआ आबादी क्षेत्र की ओर नहीं आता है लेकिन भटककर वह कहीं भी जा भी सकता है इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में कोई अफवाहें न फैलाए और सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। उनके साथ वन सेक्शन ऑफिसर अजीत पाल सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...