Skip to main content

Etawah News : विद्यालय में हुई फर्जी नियुक्तियों व अन्य मांगों को लेकर बाबा हरनारायण यादव का अनशन जारी

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सामाजिक कार्यकर्ता तथा दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष बाबा हरनारायण यादव द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार , फर्जी नियुक्तियों, मिड डे मील घोटाला एवं कुछ अन्य मांगों को लेकर कचहरी में शुरू किया गया अनिश्चितकालीन अनशन/ धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। 

बाबा ने अपने शिकायती मांग पत्र में कहा है कि सपा शासनकाल में भारतीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीखनपुर जसोहन इटावा, जिसके वे भी आजीवन सदस्य हैं, में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं लिपिक की नियम विरुद्ध तीन फर्जी नियुक्तियां की गई थीं, जो कि स्कूल प्रबंधक के सगे संबंधी हैं तथा शासन से अनुमति से पूर्व ही इनका चयन किया गया। इनमें चयनित प्रधानाध्यापक राजपाल सिंह का अनुभव प्रमाण पत्र एक ही समय में लगातार तीन वर्षों तक पेंतीस किमी दूर के दो विद्यालयों में पढ़ाने का है। इसके अलावा सभी चयनितों के आवेदन पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र एक ही व्यक्ति के हस्तलेख में है, जो इन नियुक्तियों के फर्जी होने का प्रबल साक्ष्य हैं। इन फर्जी नियुक्तियों की शिक्षा निदेशक द्वारा विधिवत जांच मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल द्वारा कराई गई जिन्होंने  इन नियुक्तियों को फर्जी मानते हुए उक्त अनुमोदन को निरस्त करने एवं आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा को दिए  थे, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी कोई करवाई न किया जाना ये सिद्ध करता है कि  बीएसए कार्यालय भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है। 

भ्रष्टाचार का एक प्रमाण यह भी है कि शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में माननीय हाईकोर्ट इलाहाबाद में जो याचिका दायर की गई थी, उसे,  संख्या 4507/ 2021 बताकर कोर्ट द्वारा खारिज करना बताया गया है, जबकि उपरोक्त याचिका एटा जनपद की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भ्रष्टाचारी कितने दुस्साहसी हैं, जो न्यायालय को भी गुमराह करने में हिचक नहीं रहे। 

बाबा हरनारायण ने कहा कि इस स्कूल में मिड डे मील घोटाले की भी जांच की जाय। इसके अलावा उन्होंने महिला उत्पीडन, उनका गुजारा भत्ता और शहर इटावा में जाम की समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी विभागीय अधिकारियों सहित  अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जायेगी, तब तक हमारा अनशन / धरना प्रदर्शन जारी रहेगा धरना प्रदर्शन में खादिम अब्बास,अमर सिंह, फूल सिंह, संध्या यादव, ओमदत्त, कौशलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...