Skip to main content

Etawah News: कैंडल मार्च व अश्रुपूरित श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: आए दिन बहन, बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म से व्यथित होकर डॉक्टर बेटी को न्याय दिलाने को नगर के सभी सामाजिक संगठनों से जुड़े जागरूक नागरिक, प्रबुद्ध वर्ग, महिलाएं व बच्चे आगे आए।

कोलकाता में डॉक्टर बेटी के साथ हुए रेप कांड व नृशंस हत्या के विरोध में जागरूक इटावा वासियों द्वारा आज शाम बलराम सिंह चौराहा से मौन कैंडल मार्च प्रारम्भ होकर पक्का तालाब पर समाप्त हुआ जिसमें पट्टिकाओं के माध्यम से कोलकाता कांड पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध हुआ व उस बेटी के साथ न्याय की माँग की गयी तत्पश्चात पक्का तालाब पर राष्ट्रीय ध्वज तले एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें सभी ने उस बच्ची को अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। 

समाजसेवियों ने कहा कि हमे बड़ी ही शर्म उस समय महसूस होती है जब हम कहीं किसी स्थान पर किसी बेटी के साथ दुष्कर्म की खबर को सुनते हैं, आधी आबादी के साथ निरंतर बढ़ती घटनाएं हमारे मन मस्तिष्क को झकझोर जाती हैं। 

समाज का कितना नैतिक व चारित्रिक पतन हो चुका है इस गंभीर विषय पर हम सभी को चिंतन करने की आवश्यकता है। दुर्भाग्य हैं कि हम बेटियों के मामलों में भी राजनीति करना नहीं छोड़ पाते उसमें हम धर्म, जाति, क्षेत्र का भेद करना आखिर कब बन्द करेगें। *यक्ष प्रश्न हैं कि यह हैवानियत आखिर कहां जाकर रुकेगी! आखिर कब हमारी बहन, बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिल पायेगा! कब इस देश में कोई महिलाओ व बेटियों की सुरक्षा को ठोस कानून बन पायेगा*!

आज हम सभी इसीलिए एकत्रित हुए हैं कि इस देश मे महिला व बेटियों की सुरक्षा की बाते तो बहुत होती हैं किन्तु उनकी सुरक्षा शून्य हैं। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक चर्चा के बाद ठोस कानून को बनाकर उसे अमल में लाने की जरूरत हम सभी महसूस कर रहे हैं ताकि हमारे समाज की बहन, बेटियाँ सुरक्षित वातावरण में जीवन जी सके। 

 इसके साथ ही इस तरह के जघन्य अपराध के दोषियों को कठोर से कठोर सजा शीघ्र मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कभी कहीं पर भी न हों। 

इस मौन कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा में अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिवक्ता, प्रबुद्ध जागरूक नागरिक व विभिन्न संगठनो से जुड़े लोग, जनसामान्य नगरवासी, महिलाएं व विद्यार्थी आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।