Skip to main content

Etawah News : चौ० सुघर सिंह महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षुओं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत ।

संवाददाता : ऋषिपाल सिंह 

इटावा / जसवंतनगर- अभी हाल ही में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने बीएड द्वितीय सेमेस्टर व चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया है। जिसमें चौ० सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी जसवंतनगर के प्रशिक्षुओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं में प्रिया यादव 89.77% अंको के साथ प्रथम, मोनिका कुमारी 89.33% अंको के साथ द्वितीय व ऋषभ पाठक ने 86.22% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । चतुर्थ (फाइनल) सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं में अल्का व शिवानी गुप्ता ने 88.66% अंको के साथ प्रथम, पियूष यादव व डोली यादव ने 88.22% अंको के साथ द्वितीय स्थान तथा आकांक्षा,गौरी व अर्जित ने 88.00% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावियों को महाविद्यालय द्वारा पुष्पाहार, मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर चौ० सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सफल हुए सभीप्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीएड में उत्तीर्ण होने के साथ आप सभी को आगे आने वाली यूपीटेट, सीटेंट व सुपरटेट की परीक्षाओं के लिए अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए, जिससे आप सभी लोग आसानी से अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकें। संस्थान के निदेशक डॉ संदीप पाण्डेय ने इस मौके पर सभी प्रशिक्षुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में सफलता का एक ही मंत्र है और वह है केवल मेहनत, मेहनत के बल पर ही आप जो चाहें प्राप्त कर सकते है इसलिये हमें बिना रुके प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंध समिति से अशांक हनी यादव, प्राचार्य डॉ जितेंद्र यादव, विभागाध्यक्ष नितिन आनंद, ऋषिपाल सिंह,अटल बिहारी,ब्रजेश कुमार पोरवाल, प्रभा शर्मा व रजत जैन समेत अन्य आचार्य मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...