Skip to main content

Etawah News : बारिश का कहर: बारिश में गिरा कच्चा मकान, चंबल और यमुना नदी उफान पर

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/चकरनगर : पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश अब मुसीबत बन गई है। बारिश के चलते शुक्रवार की रात चकरनगर तहसील के अंतर्गत गांव पहालन शोभानगर थाना भरेह निवासी रविन्द्र बाबू पुत्र मौजीलाल का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इससे घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। वहीं गरीब परिवार के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

रविन्द्र बाबू का परिवार का नित्य की भांति शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर में सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से सारा सामान नष्ट हो गया। यह संयोग ही था कि परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए थे, वरना बड़ी वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक मदद देने की मांग की है। रुक-रुककर हो रही बारिश से धान की फसल को लाभ हुआ है लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव से परेशानी हो रही है।

 


पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश से जिले में चंबल और यमुना नदी उफान पर है, चंबल नदी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है जिस से कई गांव बाढ़ से प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है , चंबल नदी ने अपने बढ़ते जलस्तर से खतरे के निशान को पार करते हुए सुबह आठ बजे चंबल नदी का जलस्तर 121.21 पहुंचा जबकि की डेंजर लेवल 120.80 है। वही यमुना नदी खतरे के बिंदु के पास बह रही है जिसका सुबह आठ बजे बिंदु 119.82 था।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी ने बताया कि आकाशीय बिजली से सचेत रहने के लिए मोबाइल में दामिनी एप्लिकेशन अपलोड कर लें। इससे मौसम खराब होने व आकाशीय बिजली गिरने के बारे में पहले ही जानकारी मिल जाएगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम अभी आने वाले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...