Skip to main content

Etawah News : घर से से नाराज होकर गयी तीन नाबालिक बालिकाओं को पुलिस ने किया सकुशल बरामद ।

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा : दिनांक 06.09.2024 को समय करीब रात्रि 09.00  बजे थाना वैदपुरा पर वादी ताराचन्द्र पुत्र रामप्रसाद ग्राम नगला राम श्री थाना वैदपुरा जनपद इटावा द्वारा सूचना दी गयी कि वादी के बडे भाई दिलासाराम एवं भाभी की मृत्यु वर्ष 2014/15 में हो गयी थी । जिस कारण बालिकाओं का पालन पोषण मेरे द्वारा किया जा रहा था । दिनांक 05/09/2024 को समय करीब 01.30 बजे लड़कियाँ घर से नाराज होकर कहीं चली गयी हैं एवं अपने साथ 01 key pad मोबाइल फोन भी ले गयी हैं । काफी ढूँढने के उपरांत भी नहीं मिली । सूचना पर तत्काल थाना वैदपुरा पर मु0अ0सं0 57/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत कर थानाध्यक्ष वैदपुरा विपिन मलिक द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये थाना वैदपुरा से पुलिस टीमों का गठन कर लड़कियों को ढूँढने का प्रयास करने लगे । इसी दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से एवं इलेक्ट्रानिक एवं मैनुअल साक्ष्य संकलित कर पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुये 03 बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया ।

बालिकाओं से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि  हम तीनों घर से नाराज होकर काम की तलाश में नोएडा जा रहे थे । अपनी पुत्रियों को सकुशल प्राप्त कर परिजनों द्वारा इटावा पुलिस एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा तथा थानाध्यक्ष वैदपुरा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से यह अपील की गयी कि अगर माता-पिता किसी बात पर डाँट देते हैं तो इसका मतलब यह नहीं हम घर छोड़कर चले जाये अपने माता पिता का सम्मान करें तथा उनका कहना माने क्योंकि उनको आपके भविष्य की परवाह है और माँ-बाप से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं है जब आप उनसे दूर होते हैं तब आपको उनकी कमी का अहसास होता है । बालिकाओं की सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 10,000/- रूपये से पुरस्कृत किया गया ।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...