Skip to main content

Etawah News : डिपो कार्यरत कर्मियों के शोषण के खिलाफ श्रमिक समाज कल्याण संघ की बैठक संपन्न हुई

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा : क्षेत्र के विभिन्न डिपो में कार्यरत समस्त आईटीआई कार्मिकों की एक आवश्यक बैठक श्रमिक समाज कल्याण संघ इटावा क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय बस स्टेशन इटावा में हुई। बैठक में आईटीआई कार्मिकों ने  डिपो स्तर पर किए जा रहे शोषण के विरुद्ध श्रमिक समाज कल्याण संघ इटावा क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री श्री नीरज कुमार चौधरी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याओं को रखा।

   बैठक में 14 सूत्रीय मांगों पर विचार विमर्श किया गया।

1. समान कार्य समान वेतन।

2. मुख्यालय लखनऊ से दिए गए निर्देशों पर वेतन दिलाया जाए।

3. अनुभव प्रमाण पत्र को आधार बनाकर वेतनवृद्धि की जाय।

4. समस्त आईटीआई कर्मिकों को निगम द्वारा परिचय पत्र जारी किया जाय।

5. समस्त डिपो में आईटीआई कार्मिकों को फैमिली पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाय।

6. आईटीआई कार्मिकों को आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जाय।

7. सुखराम मैकेनिक जो आईटीआई कार्मिकों से गाली गलौज इटावा डिपो में करते हैं, उनका स्थानांतरण अन्यत्र डिपो में किया जाय।

8. आईटीआई कार्मिकों को कार्य के दौरान चोटिल होने पर डिपो स्तर से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाय।

9. अनुपस्थिति होने पर अवकाश स्वीकृत किया जाय।

10. आईटीआई कार्मिकों को ट्रेड के आधार पर कार्य लिया जाय उनसे बेगारी न कराई जाय।

11. आईटीआई कार्मिकों से अनुबंध निस्पादित किया जाय

12. निगम में आबद्घ करने हेतु पत्र जारी किया जाय।

13. आईटीआई कार्मिकों को 20 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाय।

14. आईटीआई कार्मिकों का वेतन मैक्टोई सॉफ्टवेयर में बनाया जाय।

उक्त बैठक श्री अभिषेक कुमार, सुरेश चंद्र, रजत मिश्रा, कृष्णा कुमार, चंद्र प्रकाश, अविरल तिवारी, संतोष कुमार, हेमंत कुमार, विक्रम प्रताप, अजय प्रताप सिंह, सुनीत कुमार, सत्य प्रकाश, अजय कुमार, सूरज सिंह आदि समस्त आईटीआई कार्मिक मौजूद रहे। सभी सम्मानित साथियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में प्रबन्धन से वार्ता कर समस्या का हल निकाला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...