Skip to main content

Etawah News : तिब्बती बाजार के विरोध में उतरा व्यापार मंडल, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा : उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एंव रेडीमेड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों नें पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्री दिग्विजय सिंह को सौंपा,व्यापारियों का कहना था कि सर्दी के मौसम में शहर के गुरू तेगबहादुर ओवर ब्रिज के पास लगनें वाले तिब्बती बाजार को अनुमति न दी जाये क्योंकि उक्त बाजार में श्रम कानूनों का पूरी तरह उल्लंघन होता है, बहुत से नाबालिग भी काम करते हैं,बाजार में अलग अलग दुकानें लगती हैं, जिनके अलग अलग मालिक होते हैं, परंतु एक ही  बिजली कनेक्सन लिया जाता है, फिर सब दुकनदारों को बिजली बेची जाती है, जो गैरकानूनी है, जबकि सभी दुकनदारों को अस्थायी व्यवसायिक कन्केशन लेना चाहिए ,इस बाजार में ज्यादातर सामान करापवंजन दारा आता है, जिससे राजस्व की हानि होती है।तिब्बती शरणार्थी के नाम पर जिले के हजारों टैक्स पेयर व्यापारीयों का भारी नुकसान होता है -तिब्बती बाजार में कोई हैंडीक्राफ्ट आदि सामान नहीं आता, सभी सामान दिल्ली लुधियाना से आता है



-गुरू तेगबहादुर पुल के पास अक्सर भीषण जाम रहता है, उस स्थान पर तिब्बती बाजार लगनें से शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो जाती है अतःस्थानीय व्यापारियों के हितों को देखते हुए तिब्बती बाजार को अनुमति न दी जाये अगर अवश्यसंभावी हो तो करीब 40 दिन तक लगनें वाली जनपद प्रर्दशनी में इनको स्थान दिया जाये

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला राजावत, प्रदेश मंत्री श्रीमती गुड्डी बाजपेयी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, उघोग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज,जिला सचिव जैनुल आबदीन,कामरान खान,युवा जिला महासचिव अजीत कुमार, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, जिला महिला कोषाध्यक्ष श्री मती बर्षा दुबे, महिला उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, ज्योति जौहरी, मीडिया प्रभारी इश्तयाक कुरैशी, रोहित पाल, सलीम राईन सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...