Skip to main content

Etawah News: जसवंतनगर रामलीला : इंद्र पुत्र जयंत की आँख फूटी, विराध राक्षस का हुआ वध

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा : विश्व प्रसिद्ध मैदानी रामलीला महोत्सव की लीला के पाँचवे दिन इंद्र के पुत्र जयंत की आंख फूटना तथा विराध वध की लीला का मंचन किया गया।



रविवार शाम हुई लीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम मां सीता का श्रृंगार कर रहे थे। इसी बीच इंद्र का पुत्र जयंत वहां पहुंच जाता है और वह सीता को देख मंत्रमुग्ध हो जाता है। जयंत सीता मां के पैरों में चोंच से प्रहार करता है। गुस्साए श्रीराम उसकी आंख फोड़ देते हैं। घबराकर जयंत भाग खड़ा होता है और रक्षा के लिए ब्रह्मा, विष्णु, शंकर आदि देवताओं के पास जाता है। सभी देवता राम के पास वापस जाने को कहते हैं। नारद जी भी उसे यही सलाह देते हैं। उधर पंचवटी से निकलकर श्रीराम, लक्ष्मण एवं सीता के साथ वन में भ्रमण को निकलते हैं एक राक्षस विराध जो कि माता सीता को बुरी नीयत से माता को हाथों में उठा लेता है। इसी पर गुस्साए श्री राम उस पर प्रहार करते हुए उसकी दोनो भुजाओं पर अस्त्र प्रयोग कर उसका वध करते है। इसके बाद वह अनुसुइया माता की कुटिया पर पहुंचते हैं। यहां वह मां सीता को स्त्री धर्म का पालन करने की शिक्षा देती हैं।

आज लीला में व्यास की भूमिका रामकृष्ण दुबे, द्वितीय व्यास उमेश नारायण चौधरी रहे राम आदित्य कटारे लक्ष्मण गोपाल वाजपेई व माता सीता आदित्य मिश्रा ने भूमिका निभाई

लीलाओ में पात्र साज सज्जा व व्यवस्था में प्रभाकर दुबे,यश दुबे,श्रेयष मिश्रा,प्रण दुबे,अमित शुक्ला,

आयोजक मंडल प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू उप प्रबंधक, ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर,रतन पांडे, निखिल गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता एडवाकेट ,राजीव माथुर आदि प्रमुखता से उपस्थित हो रहे हैं।


👉सोमबार लक्ष्मण के द्वारा महा बल शाली रावण की बहिन सूपणखाँ के नाक कान कटना, खरदूषण वध, रावण मारीच वार्ता की लीलाओ का अवलोकन किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...