Skip to main content

Etawah News : मैदानी रामलीला महोत्सव के मैदान से निकली कलश यात्रा, भक्तों ने की पुष्प वर्षा

संवाददाता : आशीष कुमार 

जसवंतनगर: नगर के मैदानी रामलीला महोत्सव के मैदान से कलश यात्रा नगर भृमण के लिए निकली, जिसमें 101 कलश लेकर महिलाएं और कन्याएं पीले बस्त्र धारण कर साथ चल रही थीं। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की और स्वागत किया.

मैदानी श्रीरामलीला समिति द्वारा आयोजित कलश यात्रा का नेतृत्व ठा. अजेंद्र सिंह गौर समेत परीक्षित बने राजीव बबलू गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी ने किया, जो कथा वाचक श्रीकृष्णप्रिया पूजा दीदी के साथ पीले वस्त्र धारण कर आगे चल रहे थे। बैंड बाजे की धार्मिक भजनों के साथ शोभायात्रा यात्रा में एक पालकी पर श्रीराम लक्ष्मण व सीताजी और दूसरी रथ पर श्री कृष्ण व गोपियों के साथ विराजमान होकर कलश यात्रा में शामिल थे।

कलश यात्रा जब पालिका कार्यालय के सामने पहुंची तो पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने अनेक सभासदों समेत शोभायात्रा व परीक्षित बने बबलू, शास्त्री आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कलश यात्रा बड़े चौराहे से सपा कार्यालय के पास पहुँची तो अश्वनी गुप्ता ने ठंडा,पेयजल बितरण कराया.फक्कड़पुरा, जैन मोहल्ला, छोटा चौराहे से नगर भ्रमण के साथ अपने गंतव्य पहुंची जहाँ हवन पूजन के साथ राम कथा का शुभारंभ किया  गया। जो 24 अक्टूबर तक चलेगी. 25 अक्टूबर को प्रसाद बितरण एवं भंडारा होगा.इस अवसर पर भक्तों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और राम कथा का आनंद लिया। इस आयोजन के आयोजकों ने बताया कि यह कलश यात्रा जसवंत नगर की रामलीला समिति द्वारा पहला कार्यक्रम का हिस्सा है, जो पहली साल रामलीला महोत्सव के दौरान आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा में भाग लेने वाले भक्तों को राम कथा की जानकारी देने के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान किया जाता है।

कलश यात्रा के दौरान भक्तों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामनरेश यादव उर्फ़ पप्पू आरा मशीन बाले, विवेक उर्फ़ रतन पाण्डेय,गोपाल गुप्ता तरुण मिश्रा  का विशेष योगदान रहा.

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...