Skip to main content

Etawah News: मान्यवर कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में बहुजन जोड़ो संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन।

संवाददाता ऋषिपाल सिंह

बसरेहर/ इटावा - बहुजन नायक एवं मान्यवर के नाम से प्रसिद्ध मान्यवर कांशीराम साहब के 18 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर समूचे भारत में 09 अक्टुबर को उनको श्रद्धांजली दी गयी व गोष्ठियों का आयोजन किया गया । वहीं 13 अक्टूबर को मान्यवर जी की स्मृति में एक कार्यक्रम विकास खंड बसरेहर के ग्राम नगला ठकुरी के आम्बेडकर पार्क में आयोजित किया। 

कार्यक्रम बलबीर सिंह जाटव के निर्देशन में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं मान्यवर कांशीराम साहब के चुनाव प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि रहे खादिम अब्बास ने की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष आनन्द पूर्व मण्डल प्रभारी आगरा बसपा व मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० जय प्रकाश पूर्व राष्ट्रीय उपाध्य्यक्ष / नेशनल को-ऑडिनेटर बसपा की गरिमामई उपस्थिति रही। डॉक्टर जय प्रकाश ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर व मान्यवर कांशीराम को याद करते हुए कहा कि वह सदी के महानायक दलितों, पिछडो एवं बहु‌जनों को एक साथ लाने वाले व उनकी हक ईमान की लड़ाई लड़ने वाले ईश्वर है आज हम को एक साथ मिलकर मान्यवर जी के मिशन को आगे लेकर जाना है। बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर जी के मंत्र शिक्षित बनो, संघर्ष करो, व संगठित रहो को अपनाते हुए आगे बढ़ना है। आज हमारे बीच यह महानायक नही है। हम सबको ही एक साथ मिलकर आगे बढ़ना है। 

इस कार्यक्रम में संगीत व गीतों के माध्यम से बहुजनो को जगाने का प्रयास किया गया गीतकारो में मनजीत मेहरा , सविता अम्बेडकर, सपना बौद्ध, विशाल गाजीपुरी। बारकेश्वर राव टंडन सेमत अन्य गायकों ने बाबा साहेब व बहुजनों के लिए मनोरम प्रस्तुति दी जिसे वहां पर उपस्थित जनता के द्वारा सराहा। कार्यकम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र सिंह प्रोफेसर जनता कालेज बकेवर ने किया। इस मौके पर हजारो की संख्या में बहुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री महावीर सिंह पूर्व प्रधान, पुष्पेन्द्र सिंह, हरिचन्द्र, लाल सिंह जाटव, प्रीतम जाटव, सुबोध जाटव, कैलाश बौद्ध, अनुराग सिंह जाटव, महेश चन्द्र, अवनीश जाटव अध्यापक, हरीश चन्द्र गौतम, गोविन्द जाटव, सोनू सिंह, शिशुपाल जाटव, देवेन्द्र सिंह, सौरभ जाटव, शीतल प्रसाद, कृष्ण औतार, रिषी कपूर, सर्वेश

जाटव, मुकेश जाटव, धर्मवीर दिवाकर, रामू पाटिल, डॉ. रंजीत सिंह, मेहताब चौधरी, सुनील कुमार जाटव शिक्षक, प्रगति जाटव, दयाराम जाटव, राजेन्द्र मास्टर साहब आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...