Skip to main content

Etawah News : पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष को पीटने पर थानाध्यक्ष चौबिया पर मुकद्दमा दर्ज।

संवाददाता ऋषिपाल सिंह

चौबिया/इटावा- बसपा के नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट को लेकर पूर्व चौबिया प्रभारी मंसूर अहमद के विरुद्ध मारपीट व एससी,एसटी एक्ट के तहत कोर्ट के आदेश पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच के  आदेश दिये है। मंसूर अहमद इस समय उसराहार थाने में थानाध्यक्ष है।

चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम मूँज निवासी बलवीर सिंह जाटव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि दिनांक 8 जनवरी 2024 की मध्य रात्रि को मंसूर अहमद उनके पड़ोसी अर्जुन पुत्र धर्मवीर को जो अनुसूचित जाति से है को जाति सूचक व माँ-बहिन की गालियां देते हुए मारपीट कर रहे थे बाहर का शोर सुनकर जब पीड़ित घर के बाहर निकला और घटना का कारण जानना चाहा कि वह उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट क्यों कर रहे है तो मंसूर अहमद ने पीड़ित के चबूतरे पर चढ़ कर उसको भी जाति सूचक व माँ-बहिन की गाली गलियां देनी शुरु कर दी और पीड़ित को जमीन पर गिरा कर लात घूसों से पीटा व पुलिस बल के साथ जमीन पर घसीटा, इस घटना का एक वीडियो भी बना लिया था लेकिन बाद में मंसूर अहमद ने उसे डेलेट कर दिया। ग्राम के अन्य दो लोगो ने उसे जान से मारने की धमकी दी व किसी से भी कोई शिकायत करने पर पीड़ित को झूठे मुकद्दमे में फसाने की धमकी भी दी। प्रार्थी ने घटना की शिकायत एसएसपी समेत अन्य आला अधिकारियों से डाक के माध्यम से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर प्रार्थी ने न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखकर उचित कार्यवाही की मांग की, न्यायालय के आदेश पर ही चौबिया थानाध्यक्ष को मुकद्दमा दर्ज के विवेचना का आदेश दिया है।

नोट- किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार, जाति सूचक शब्द, गाली गलौज व मारपीट करे, यदि कोई ऐसा करता है तो यह संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 में वर्णित समानता के अधिकारो का उल्लंघन होगा, यदि कोई पुलिसवाला आपके साथ ऐसा करता है तो आप उसके विरुद्ध शिकायत कर सकते है और IPC के सेक्शन 323, 504, 506 और 330 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...