Skip to main content

Etawah News: लक्ष्मण ने शूपर्णखा के नाक-कान काटे, श्री राम ने किया खर -दूषण वध

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा: जसवंतनगर विश्व प्रसिद्ध मैदानी रामलीला में शूपर्णखा नाक, कान कटे और  खर-दूषण वध की लीलाओं का दृश्य दिखाया गया आज की लीला के अंतर्गत पहले दृश्य में पंचवटी में बैठे भगवान राम, लक्ष्मण और सीता को देखकर राम पर मोहित होकर शूर्पणखा उनसे शादी का प्रस्ताव रखती है। सच्चाई से वाकिफ राम प्रस्ताव को ठुकराकर लक्ष्मण के सामने प्रस्ताव रखने की बात कहते हैं। लक्ष्मण को शादी करने के लिए कहने पर लक्ष्मण भाई की आज्ञा के बिना शादी न करने की बात कहते हैं। एक बार फिर शूर्पणखा राम के पास जाती है, तो वही जबाव मिलता है।

इस पर गुस्साई शूपर्णखा सीता को बुरा भला कहती है और लक्ष्मण के पास जाकर राम को काले रंग का कहकर लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास करती है। भाई के लिए अपशब्द सुनने पर लक्ष्मण कटार निकालकर शूपर्णखा के नाक-कान काट देते हैं। इस दृश्य पर  दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से जय श्रीराम का जयघोष किया। लज्जित होकर भाई खर-दूषण के पास जाकर शूपर्णखा  दोनों भाइयों को मारने का आदेश देती है।

बहन की बेइज्जती से क्रोधित खर-दूषण पंचवटी में जाकर उत्पात मचाते हैं और राम को युद्ध के लिए ललकारते हैं। दोनों ओर से बाणों की वर्षा होती है। राम दोनों को बाण से मार देते हैं। इसके बाद भाइयों की मृत्यु का समाचार लेकर  रावण के दरबार में जाती है।।

और संपूर्ण वृन्तान को अपने भाई रावण को बताती तो रावण क्रोध से भर उठता। और यही से रावण के सर्वनाश के दिन प्रारंभ होते है रावण सूर्पनखा की बातों में आ जाता है और रावण अपने मामा मारीच के साथ मिलकर  माँ सीता के हरण की योजना बनाते है।

आपको बताते चले  कि जसवंतनगर की रामलीला में लगभग सभी पात्र स्थानीय होते हैं। और सिद्दत से सभी पात्र लीलाएं करते है। शूपर्णखा के किरदार में संजू मसाले वाले रहे। और अपनी लीलाओं से उपस्थित जन समूह को अपनी ओर आकर्षित कर प्रत्येक का मन मोहा

  लीला में व्यास भूमिका रामकृष्ण दुबे, उमेश नारायण चौधरी, ने निभाई और आदित्य कटारे राम,गोपाल वाजपेई लक्ष्मण,आदित्य मिश्रा माता सीता के भेष में रहे।

लीलाओं को  सफल बनाने में रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू,ठाकुर अजेन्द्र सिंह गौर कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता,रतन पांडेय,विशाल गुप्ता,दशानन सैन्य छावनी इंचार्ज निखिल गुप्ता,पात्र साज सज्जा प्रमुख प्रभाकर दुबे,प्रण दुबे " टीटू आदि समिति के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। मंगलवार की लीला में मारीच वध, सीता हरण कवंध वध, सुग्रीव मिलाई की लीलाए दिखाई जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...