Skip to main content

Etawah News : अंधविश्वास समाज की प्रगति में बड़ी बाधा- प्रेमपाल सिंह

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर :  राजकीय बालिका इंटर कालेज में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक व्याख्या के भव्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य प्रेम पाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ सामाजिक अंधविश्वास को लेकर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम पाल ने कहा कि, अंधविश्वास हमेशा से ही समाज की प्रगति में बाधक रहा है अतः हमें जीवन में किसी भी अंधविश्वास में आकर कोई भी गलत कार्य कभी भी नहीं करना चाहिए।स्वास्थ्य विभाग से आई डॉ तृप्ति शुक्ला ने बच्चों को महावारी से संबंधित भ्रांतियों की जानकारी दी। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सर्प एवम वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी के द्वारा समाज में सर्पदंश के बाद के सुरक्षित इलाज के प्रति फैले अंधविश्वास को दूर कर जिला अस्पताल आकर ही बिना किसी झाड़ फूंक कराए सुरक्षित इलाज कराने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।  

हिन्दू विद्यालय के भौतिक विज्ञान शिक्षक प्रदीप यादव द्वारा मंच से कई वैज्ञानिक प्रयोग जैसे चाकू से लोटे को उठाना आदि के माध्यम से समाज मैं फैले अंधविश्वासों पर विज्ञान के सिद्धांत पर प्रकाश डाला गया । बेसिक शिक्षा विभाग से आए विज्ञान शिक्षक अवनींद्र जादौन ने खौलते तेल की कढ़ाई में हाथ डाल कर हवन कुंड में अपने आप आग जलाकर विज्ञान की रसायनिक प्रक्रिया को मंच से करके दिखाया।  

हिन्दू विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने दशहरा मेले में रावण से जुड़े अंधविश्वाशों की जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम मैं बच्चों को प्रधानाचार्य संजय शर्मा एवं प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कालेज, जसवंतनगर के शैक्षणिक स्टाफ से प्रधानाचार्य प्रज्ञा वर्मा, ज्योत्सना यादव, निधि सिंह, प्रतिभा सिंह, प्रीति सिंह, अनीता गौतम, डिम्पल पालीवाल, संध्या बवेडिया, गायत्री यादव एवं प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष संजय शर्मा,  विज्ञान शिक्षक अवनींद्र जादौन, प्रदीप यादव, योगेश तोमर आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।